जल्द 50 फीसदी से घटकर 10 प्रतिशत होने वाला है टैरिफ, कैसे भारत ने ट्रंप को घुटने टेकने पर मजबूर किया?

India US Tariff Update: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर अच्छी खबर आई है। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने Indian Express से बात करते हुए गुरुवार (18 सितंबर) को कहा कि अमेरिका जल्द ही भारत से आने वाले सामान पर लगने वाला 25% पेनल्टी टैरिफ हटा सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो भारत पर कुल टैरिफ सिर्फ 10-15% रह जाएगा।

यह व्यापारियों और निर्यातकों के लिए बड़ी राहत की बात है, क्योंकि टैरिफ की वजह से कई सेक्टर प्रभावित हो रहे थे। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की ओर संकेत है।

India US Tariff Update

दोनों देश अब तनाव कम करने के रास्ते तलाश रहे हैं- CEA

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य आर्थिक सलाहकार नागेश्वरन ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों की वजह से भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया था। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों की घटनाओं को देखते हुए उनका अनुमान है कि यह पेनल्टी टैरिफ 30 नवंबर के बाद लागू नहीं रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास इस पर कोई ठोस सबूत नहीं हैं, यह सिर्फ उनका अनुमान है। दोनों देश अब तनाव कम करने के रास्ते तलाश रहे हैं, और इसके संकेत के तौर पर अमेरिकी वार्ताकार सप्ताह की शुरुआत में भारत में मौजूद रहे।

भारत पर लगा कुल 50 फीसदी टैरिफ

पहले अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। इसके बाद रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ और लगा, जिससे कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया। यदि पेनल्टी टैरिफ हटाया गया तो यह घटकर 25 प्रतिशत रह जाएगा। वहीं, यदि रेसिप्रोकल टैरिफ को भी कम किया गया तो भारत पर टैरिफ 10-15 प्रतिशत तक रह सकता है। यह बदलाव भारतीय निर्यातकों के लिए राहत और व्यापार को बढ़ावा देने वाला कदम माना जा रहा है।

भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता फिर से शुरू

टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत कई बार प्रभावित हुई थी। हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधियों ने भारत का दौरा किया और दिल्ली में व्यापार और टैरिफ पर बातचीत की। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वार्ता दोनों देशों के लिए सकारात्मक संकेत है और जल्द ही व्यापार समझौता संभव है।

ये भी पढे़ं: World War 3: तीसरे विश्वयुद्ध का शंखनाद? Russia ने Poland पर दागे 19 ड्रोन, Trump चुप NATO ने दी धमकी!

सबसे प्रभावित सेक्टर

टैरिफ की वजह से भारत के निर्यात पर बड़ा असर पड़ा। सबसे ज्यादा प्रभावित हुए सेक्टर:

  • टेक्सटाइल और गारमेंट्स
  • जेम्स और ज्वेलरी
  • केमिकल्स
  • लेदर गुड्स
  • सीफूड

इन सेक्टर्स के लिए टैरिफ घटना सीधे तौर पर लाभकारी होगा और अमेरिका में निर्यात बढ़ाने में मदद करेगा।

कैसे भारत ने ट्रंप को घुटने पर लाया?

  • रणनीतिक कूटनीति: भारत ने अमेरिका को यह स्पष्ट किया कि अत्यधिक टैरिफ दोनों देशों के लिए नुकसानदेह हैं। इस कदम ने अमेरिका को नीति में बदलाव पर सोचने को मजबूर किया।
  • चीन और रूस के साथ संबंध: भारत की चीन के साथ नजदीकी और रूस-चीन-भारत की त्रिपक्षीय रणनीति ने अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाया।
  • सक्रिय वार्ता और समझौता प्रयास: अमेरिकी वार्ताकारों के भारत दौरे और व्यापार वार्ता ने संकेत दिया कि भारत समय पर और सही तरीके से दबाव डाल रहा है, जिससे अमेरिका को टैरिफ घटाने पर मजबूर होना पड़ा।

ये भी पढ़ें: America: Donald Trump ने और मुश्किल किया अमेरिका की नागरिकता लेना, 2024 में गए थे इतने सारे भारतीय?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+