बेहद करीबी हो चुके हैं भारत-अमेरिका के सैन्य संबंध: एश्टन कार्टर

वाशिंगटन। सैन्य संबंधों के मामले में भारत और अमेरिका एक दूसरे के बहुत करीब आ चुके हैं। अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी एश्टन कार्टर ने कहा है कि भारत और अमेरिका अपने सैन्य संबंधों के इतिहास में पहले कभी इतने नजदीक नहीं आए।

indo us

दोनों बड़े लोकतंत्र के बीच सामरिक संबंध

सैन डियागो में अमेरिकी वारशिप यूएसएस कार्ल विंसन पर सवार अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी ने कहा कि दुनिया के दो बड़े लोकतांत्रिक देशों ने सामरिक और टेक्नॉलजी संबंधों को मजबूत बनाने के लिए हाथ मिलाया है।

ashton carter

पहली बार दोनों देश साथ कर रहे हैं युद्धभ्यास

कार्टर ने यह ध्यान दिलाया कि पहली बार अमेरिकी और भारतीय सैनिक साथ-साथ जल, थल और आकाश में युद्धाभ्यास कर रहे हैं। दोनों देश एक दूसरे के साथ कूटनीतिक और सामरिक रिश्तों को मजबूत बनाने में लगे हैं।

military exercise

कार्टर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कैंपेन के तहत दोनों देश डिफेंस क्षेत्र में तकनीक के विकास और हथियारों के निर्माण मामले में एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। इसके लिए यूएस-इंडिया डिफेंस टेक्नॉलजी एंड ट्रेड पर दोनों देश काम कर रहे हैं।

एशिया प्रशांत क्षेत्र है अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण

डिफेंस सेक्रेटरी का कहना है कि एशिया प्रशांत का क्षेत्र अमेरिका के भविष्य के लिए सामरिक तौर पर काफी महत्व रखता है और इस क्षेत्र में अमेरिका ऐतिहासिक बदलाव लाने का काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+