अमेरिका में इकलौती फिलीस्तीनी मूल की सांसद के भाषण की निंदा, संसद में स्पीच के खिलाफ प्रस्ताव पास

Rashida Tlaib on Israel-Hamas War: अमेरिकी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने हमास समूह के खिलाफ चल रहे युद्ध में इजराइल की आलोचना करने वाली इकलौती फिलिस्तीनी मूल की सांसद के भाषण के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है। अमेरिकी कांग्रेस की इकलौती फिलीस्तीनी मूल की सांसद रशीदा तलीब गाजा पट्टी पर हमला करने के लिए इजराइल की आलोचना की थी।

लेकिन, अमेरिकी कांग्रेस में रशीदा तलीब के स्पीच की निंदा करने के लिए बकायदा मतदान किया गया और इसके लिए सदन ने 234-188 वोटों के अंतर से उनके भाषण की निंदा की है।। मतदान में शामिल ज्यादातर सांसद राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी के थे।

Rashida Tlaib on Israel-Hamas War

रशीदा तलीब के स्पीच की निंदा

फिलीस्तीनी मूल की सांसद रशीदा तलीब के भाषण की निंदा करने वाले प्रस्ताव को रिपब्लिकन पार्टी के सांसद रिच मैककॉर्मिक ने पेश किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था, कि रशीदा तलीब का यहूदी विरोधी बयानबाजी "हमारे सबसे बड़े सहयोगी, इजराइल के बारे में अविश्वसनीय झूठ" फैलाता है।

दूसरी ओर, तलीब ने अपने रुख का बचाव करते हुए कहा, कि वह "चुप नहीं रहेंगी और मैं आपको अपने शब्दों को विकृत नहीं करने दूंगी।" उन्होंने कहा, कि उनकी आलोचना इजरायली सरकार और बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व की ओर निर्देशित थी।

वहीं, अमेरिकी कांग्रेस के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है। कानूनविद् का कहना है, कि "लोगों और सरकार को अलग करना महत्वपूर्ण है। यह विचार, कि इज़राइल सरकार की आलोचना करना, यहूदी विरोधी है, एक बहुत ही खतरनाक मिसाल कायम करता है। और इसका इस्तेमाल हमारे देश भर में मानवाधिकारों के लिए बोलने वाली विभिन्न आवाज़ों को चुप कराने के लिए किया गया है।"

वेस्ट बैंक में रहता है तलीब का परिवार

यहां यह बताना जरूरी है, कि फिलिस्तीनी-अमेरिकी सांसद रशीदा तलीब का परिवार इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में रहता है। लेकिन, इजराइल के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बोलने वाली रशीदा तलीब की तब आलोचना की गई थी, जब 7 अक्टूबर को हमास के हमले में 1400 से ज्यादा इजराइलियों के मारे जाने के बाद उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला था।

हालांकि, इसको लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी ने रशीदा तलीब का बचाव किया और जब पिछले हफ्ते रशीदा तलीब को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में निंदा प्रस्ताव पेश किया गया, तो डेमोक्रेटिक पार्टी उनके साथ खड़ी रही। लेकिन, संसद के यहूदी सदस्यों सहित उनके कई सहकर्मी उस वक्त चिंतित हो गए, जब तलीब ने एक ऐसे नारे का इस्तेमाल किया, जिसके बारे में माना जाता है कि यह इज़राइल के उन्मूलन का आह्वान करता है।

डेमोक्रेट सांसद ब्रैड श्नाइडर ने कहा, कि "यह और कुछ नहीं, बल्कि इजरायल के विनाश और यहूदियों की हत्या का आह्वान है। मैं हमेशा बोलने की आजादी के अधिकार की रक्षा करूंगा। तलीब को जो भी कहना है उसे कहने का अधिकार है। लेकिन यह अनुत्तरित नहीं रह सकता।"

रशीदा तलीब, अमेरिकी कांग्रेस में दूसरी मुस्लिम-अमेरिकी महिला बन जाएंगी, जिन्हें यहूदी राज्य की आलोचना के लिए इस साल औपचारिक रूप से चेतावनी दी जाएगी। रिपब्लिकन सांसद इल्हान उमर को फरवरी में इजराइल के खिलाफ इसी तरह की टिप्पणी के लिए हटा दिया गया था।

इजराइल-हमास युद्ध को लेकर अमेरिका में मतभेद

हालांकि, अमेरिका की दोनों पार्टियों का बहुमत, ऐतिहासिक रूप से इजराइल के पक्ष में मजबूती से खड़ा रहा है, लेकिन अमेरिकी प्रतिक्रिया को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी में मतभेद उभरे हैं। वामपंथियों में से कुछ ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के रुख की आलोचना की है और उनसे आग्रह किया है, कि वे इजराइल के लिए अमेरिकी समर्थन पर शर्तें लगाएं, क्योंकि इसके आक्रामक सैन्य अभियान से फिलिस्तीनी मौतों की संख्या बढ़ रही है।

दूसरी तरफ, आलोचकों का कहना है, कि अमेरिकी संसद में किसी के भाषण को सेंसर करना, उसे सदन से निष्कासित करने की प्रक्रिया का से पहले का कदम है और सिर्फ गंभीर गलतियों की वजह से ही ऐसा किया जाता रहा है, लेकिन अब सदन में नियमित तौर पर ऐसा होने लगा है, जो अक्सर बेहद पक्षपातपूर्ण तरीकों से किए जाते हैं।

वहीं, कई डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने रशीद तलीब के बयान को सेंसर किए जाने का विरोध किया और इसे फ्रीडम ऑफ स्पीच का उल्लंघन करार दिया। उनका कहना था, कि रशीद के भाषण को सेंसर करना एक गलत मिसाल की स्थापना करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+