अमेरिका में एंटी एशियन हेट क्राइम बिल पास, सख्त सजा का प्रावधान

अमेरिकी कांग्रेस ने एंटी एशियन हेट क्राइम बिल बहुमत के साथ पास कर दिया है।

वॉशिंगटन, मई 19: पिछले कई महीनों से अमेरिका में एशियन समुदाय से हो रही हिंसा को देखते हुए यूएस कांग्रेस ने एंटी एशियन हेट क्राइम बिल पास कर दिया है। मंगलवार को अमेरिकी संसद ने इस बिल को पास कर दिया है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से अमेरिका में एशियन समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जिसकी आलोचना पूरी दुनिया में की जा रही थी। अमेरिका में एशियन हेट क्राइम के खिलाफ काफी लंबे अर्से से कानून बनाने की मांग की जा रही थी और मंगलवाल को इस बिल को यूएस कांग्रेस ने पास कर दिया है।

us passes anti asian hate crime bill

एंटी एशियन हेट क्राइम बिल पास

इस बिल को पास करने के लिए हाउस में 2 तिहाई मतों की जरूरत थी और बहुमत के साथ इस बिल को पास कर दिया गया। यूएस कांग्रेस में इस बिल के समर्थन में 364 वोट डाले गये वहीं बिल के विरोध में 62 मत पड़े। अमेरिकी कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के 62 सांसदों ने बिल के विरोध में वोट डाला था। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूएस कांग्रेस के सभी सदस्यों से इस बिल के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी और अब यूएस कांग्रेस से ये बिल पास हो गया है। अमेरिका में इस बिल का नाम कोविड-19 हेट क्राइम एक्ट है, जिसे डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन नेता ग्रेस मेंग ने पेश किया था, जिसे यूएस कांग्रेस ने पास कर दिया है।

सीनेट से पास हो चुका है बिल

सीएनन की रिपोर्ट के मुताबिक एशियन हेट क्राइम बिल पहले ही सीनेट से पास हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक एशियन हेट क्राइम बिल को पिछले महीने ही सीनेट 94-1 के बहुमत से पास कर चुका है। आपको बता दें कि यूएस सीनेट में 100 सीनेटर्स हैं, जिनमें 50 मेंबर राष्ट्रपति जो बाइडेन की पार्टी के हैं और 50 मेंबर रिपब्लिकन पार्टी के हैं। लिहाजा अमेरिका में किसी कानून के बनने से लेकर किसी पद पर नियुक्ति के लिए दोनों पार्टियों का समर्थन जरूरी होता है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 के बाद से अमेरिका में एशियन समुदाय के खिलाफ हिंसक घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गईं थीं और उसी को रोकने के लिए अमेरिका में बिल लाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+