पत्रकारों की जासूसी कर रहा था TikTok, अमेरिका ने लगा दिया बैन, चीन का दांव हुआ फेल

टिकटॉक को अब सभी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा-प्रबंधित उपकरणों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एडमिस्ट्रेशन ने इसकी पुष्टि भी की है। इसके मुताबिक अब से टिकटॉक का सरकारी स्वामित्व वाले किसी भी उपकरण पर उपयोग नहीं किया जा सकता है।

US House bans TikTok

Image: File

भारत में पहले से बैन टिकटॉक को अब सभी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (US House of Representative) उपकरणों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एडमिस्ट्रेशन ने इसकी पुष्टि भी की है। इसके मुताबिक अब से टिकटॉक का सरकारी स्वामित्व वाले किसी भी उपकरण पर उपयोग नहीं किया जा सकता। समान्य भाषा में कहें तो अब से किसी भी सरकारी डिवाइस में टिकटॉक को इंस्टॉल या इसका यूज नहीं किया जा सकेगा।

एडमिस्ट्रेशन ने की पुष्टि

एडमिस्ट्रेशन ने की पुष्टि

सदन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने मंगलवार को सभी सांसदों और कर्मचारियों को एक संदेश भेजकर कहा कि ऐप को ‘कई सुरक्षा मुद्दों के कारण उच्च जोखिम' का माना जाता है। उन्होंने कहा कि टिकटॉक को सदन द्वारा प्रबंधित सभी उपकरणों से हटा दिया जाना चाहिए। यह पहली बार नहीं है कि अमेरिकी राज्य सरकार ने सरकारी उपकरणों से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का कदम उठाया है।

TikTok पर पिछले सप्ताह भी लिया गया था एक्शन

TikTok पर पिछले सप्ताह भी लिया गया था एक्शन

इससे पहले बीते सप्ताह 19 राज्यों ने राज्य-प्रबंधित (state-managed) उपकरणों से ऐप को कम से कम आंशिक रूप से अवरुद्ध कर दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि चीनी सरकार अमेरिकियों को ट्रैक करने और सामग्री को सेंसर करने के लिए ऐप का उपयोग कर रही है। हालांकि, आम यूजर के लिए यह प्रतिबंध नहीं लगाया गया है लेकिन इसने अमेरिका में टिकटॉक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के बारे में चर्चा को फिर से शुरू कर दिया है।

अमेरिकी पत्रकारों की जासूसी कर रहा था बाइटडांस

अमेरिकी पत्रकारों की जासूसी कर रहा था बाइटडांस

आपको बता दें कि हाल में ही बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक ने यह स्वीकार किया है कि वह अपने सोर्स तक पहुंचने के लिए कुछ अमेरिकी पत्रकारों की जासूसी कर रही थी। ऐसा पाया गया था कि बाइटडांस के 4 कर्मचारियों ने चीन में कार्यरत अपने कवरेज के सोर्स का पता लगाने की कोशिश में बजफीड, फाइनेंशियल टाइम्स और फोर्ब्स के पत्रकारों सहित बाकी अन्य कंपनियों से जुड़े पत्रकारों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए टिकटॉक ऐप का इस्तेमाल किया था।

बाइटडांस ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

बाइटडांस ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

इस दौरान बाइटडांस के इन कर्मचारियों ने इन पत्रकारों के फोन की आईपी एड्रेस देखी और उनकी आवाजाही पर भी नजर रखी थी। इस घटना का खुलासा होने के बाद बाइटडांस ने इस घटना में शामिल सभी चार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि अमेरिकी यूजर्स का डेटा चीन में स्टोर नहीं किया जाता है। हालांकि सर्विलिएंस टीम की गतिविधियों के खुलासे से चीन के दावे पर संदेह पैदा हो गया है।

अमेरिका में टिकटॉक के 13.8 करोड़ एक्टिव यूजर

अमेरिका में टिकटॉक के 13.8 करोड़ एक्टिव यूजर

कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 150 देशों में टिकटॉक के कुल 1 अरब एक्टिव यूजर हो चुके हैं। नवंबर 2022 तक अमेरिका में टिकटॉक को 21 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। फिलहाल अमेरिका में टिकटॉक के 13.8 करोड़ एक्टिव यूजर हैं। अमेरिका के साठ फीसदी टिकटॉक यूजर्स 10 से 30 साल की उम्र के हैं। यह ऐप भारत में पहले से ही बैन है। भारत सरकार ने 29 जून 2020 को इस चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+