वैक्सीन के लिए 'सेक्स एप' का सहारा, अमेरिकी सरकार का नया आइडिया

वैक्सीन एप के जरिए लोगों को कहा जाएगा कि अगर आपने वैक्सीन की खुराक नहीं ली है तो जल्दी से वैक्सीन लीजिए और फिर आप अपनी डेट के साथ सेक्स इंज्वाई कीजिए।

वॉशिंगटन, मई 26: अमेरिका में काफी तेजी से लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग हैं जो वैक्सीन लेने से इनकार कर रहे हैं, खासकर ऐसे लोगों की आबादी कुछ ज्यादा ही है जो डेटिंग एप का इस्तेमाल करते हैं और वैक्सीन लेने से मना कर रहे हैं। अब अमेरिका की सरकार ऐसे लोगों को वैक्सीन देने के लिए डेटिंग एप के साथ करार कर रही है। इसके तहत अमेरिका में डेटिंग एप लोगों को वैक्सीन लेने के लिए उत्साहित करेगा।

वैक्सीन के लिए 'सेक्स' का सहारा

वैक्सीन के लिए 'सेक्स' का सहारा

रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीन एप के जरिए लोगों को कहा जाएगा कि अगर आपने वैक्सीन की खुराक नहीं ली है तो जल्दी से वैक्सीन लीजिए और फिर आप अपनी डेट के साथ सेक्स इंज्वाई कीजिए। अमेरिकी प्रशासन ने ऐसे लोगों को वैक्सीन देने के लिए अलग अलग डेटिंग एप, जैसे टिंडर, हिंग, बंबल और बडू से करार किया है। इसके तहत ये डेटिंग एप वैक्सीन को लेकर लोगों को उत्साहित करने के लिए कई फीचर्स फ्री में देगी। रिपोर्ट के मुताबिक ओके क्यूपिड, चिप्सा. बीएलके और मेच जैसी डेटिंग एप्स ऐसे लोगों को वरीयता देगी, जिन्होंने वैक्सीन ले लिया है और उनके प्रोफाइल को ज्यादा लोगों के पास सीन फर्स्ट के तौर पर दिखाया जाएगा। वहीं, जिन लोगों ने वैक्सीन ले लिया है, उनके लिए ये डेटिंग एप्स कुछ और सुविधाएं लेकर आई हैं।

लोगों को देगी लालच

वैक्सीन लेने के लिए उत्साहित करने के लिए डेटिंग एप लोगों को अलग अलग तरह का लालच भी देने जा रही है। डेटिंग एप्स का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स, जिन्होंने वैक्सीन ले ली है, उन्हें स्पेशल बैज और स्टीकर दिया जाएगा। जिन लोगों ने वैक्सीन ले लिया है, वैसे लोगों को डेटिंग एप्स प्राथमिकता देते हुए उन्हीं लोगों के पास भेजेगी, जिन्होंने वैक्सीन की खुराक ले ली हो। इसके साथ ही डेटिंग एप्स पर नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर्स के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। व्हाइट हाउस के कोविड-19 एडवाइजर एंडी स्लाविट ने कहा है कि 'जिन लोगों ने वैक्सीन की खुराक ले ली है, उन्हें डेटिंग एप पर 14 प्रतिशत ज्यादा मैच मिलेगा'। व्हाइट हाउस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'आखिरकार हमें वो तरीका मिल गया है, जिसके जरिए आकर्षक तरीके से लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।' व्हाइट हाउस कोविड 19 एडवाइजर ने कहा कि अगर कुछ दिनों ने डेटिंग एप्स पर ये सुविधा लॉन्च कर दी जाएगी।

अमेरिका में वैक्सीनेशन की स्थिति

अमेरिका में वैक्सीनेशन की स्थिति

अमेरिका में वैक्सीनेशन काफी तेजी से चल रहा है और अभी तक अमेरिका में 38 प्रतिशत से ज्यादा लोग वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं और व्हाइट हाउस की कोशिश है कि 4 जुलाई तक अमेरिकी सरकार की कोशिश है कि कम से कम 70 प्रतिशत जनता को वैक्सीन की एक खुराक जरूर दे दें। जिसको लेकर व्हाइट हाउस ने डेटिंग एप्स का सहारा लिया है। व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया है कि 'इस गर्मी आप वैक्सीन लीजिए और अपनी मनचाही लड़की के साथ छुट्टी मनाईये'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+