निज्जर के बाद खालिस्तानी आतंकी पन्नू की होने वाली थी हत्या, अमेरिका ने किया नाकाम, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

अमेरिकी मीडिया ने खुलासा किया है कि भारत ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश की थी जिसे अमेरिका ने नाकाम कर दिया। फाइनेंशियल टाइम्स ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से अमेरिकी धरती पर पन्नू को खत्म करने की योजना थी जिसे नाकाम कर दिया गया।

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि अमेरिकी सरकार ने भारत के इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए भारत को चेतावनी जारी की थी। मामले से जुड़े लोगों ने नाम न बताने का शर्त पर फाइनेंशियल टाइम्स से कहा कि पन्नू की हत्या न्यूयॉर्क में होनी थी।

Gurpatwant Singh Pannun

एफटी ने कहा कि मामले से परिचित लोगों ने यह नहीं बताया कि क्या भारत में विरोध प्रदर्शन के कारण साजिशकर्ताओं ने अपनी योजना छोड़ दी, या क्या एफबीआई ने हस्तक्षेप किया और पहले से ही चल रही योजना को विफल कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, जून में वैंकूवर में मारे गए सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका ने कुछ सहयोगियों को साजिश के बारे में जानकारी दी थी।

फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन की हाई-प्रोफाइल राजकीय यात्रा के बाद अमेरिका ने इसका विरोध किया था।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस मामले में एक कथित आरोपी के खिलाफ न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सीलबंद केस दायर किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट फिलहाल इस बात पर बहस कर रहा है कि इस सीलबंद केस को अभी खोला जाए और आरोपों को सार्वजनिक किया जाए या आतंकी निज्जर की हत्या की जांच पूरी होने के बाद खोला जाए। ऐसा माना जाता है कि अभियोग में आरोपित एक व्यक्ति ने अमेरिका छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि इसी साल जून में कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी। उसकी हत्या का आरोप कनाडाई पीएम ने भारत पर लगाया था। भारत ने इस आरोप का खारिज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+