अमेरिकी जेट्स ने तुर्की से आईएसआईएस पर शुरू किए हमले
वाशिंगटन। सीरिया और इराक को अपने कब्जे में ले चुका आतंकी संगठन आईएसआईएस अमेरिका के लिए गले की हड्डी बन गया है। इराक और सीरिया में कई हमलों के बावजूद अभी तक अमेरिका को इस संगठन के खिलाफ कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लग सकी है। ऐसे में अब अमेरिका ने नए सिरे से इस संगठन के खिलाफ जंग शुरू कर दी है।

अमेरिका ने पहली बार तुर्की की जमीन का प्रयोग संगठन के खिलाफ हमलों के लिए करना शुरू किया है। अमेरिकी सेना के फाइटर जेट्स तुर्की से उड़ान भर रहे हैं और नियमित तौर पर आईएसआईएस के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अमेरिकी ड्रोन ने पिछले हफ्ते ही सीरिया में संगठन के ठिकानों पर हवाई हमला बोला है। पहला मौका है जब अमेरिकी सैनिकों ने तुर्की के इनसिरलिक से इस संगठन पर हमला बोला है।
तुर्की पहले ही सीरिया में आईएस आतंकियों और उत्तरी इराक और देश के भीतर कई हमलों के बाद दक्षिण पूर्व तुर्की में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के खिलाफ आतंक रोधी अभियान चला रहा है।
पेंटागन की प्रवक्ता कमांडर एलिसा स्मिथ ने जानकारी दी कि अमेरिका ने इनसिरलिक एयर बेस से आईएसआईएस का मुकाबला करने के लिए उड़ान भरना शुरू कर दी है। सेना ने संगठन पर हमले भी किए।












Click it and Unblock the Notifications