अमेरिका में चल रहा था चीन का सीक्रेट पुलिस स्टेशन, 2 लोग गिरफ्तार, जानिए शी जिनपिंग प्रशासन ने क्या कहा?
चीन अपनी चालबाजियों में इतनी तेजी से सफल होता जा रहा है कि वह कम से कम 21 देशों से अपने 30 गैर-कानूनी थानों को संचालित कर रहा है।

Chinese police station: संयुक्त राज्य अमेरिका में अधिकारियों ने चीन के पुलिस स्टेशन का भांडाफोड़ किया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने न्यूयॉर्क शहर में सीक्रेट पुलिस स्टेशन चलाने वाले दो चीनी मूल के अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने सोमवार को एक इन गिरफ्तारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और कहा है, कि चीनी मूल के दो नागरिकों, 61 साल के लियू जियानवांग और 59 साल के चेन जिनपिंग को गिरफ्तार किया गया है।
जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा है, कि इन दोनों ने 2022 की शुरुआत में मैनहट्टन के चाइनाटाउन में गुप्त पुलिस चौकी खोली थी।
सीक्रेट पुलिस स्टेशन का संचालन
न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी अटार्नी ब्रियोन पीस ने कहा, कि ये लोग बीजिंग के इशारे पर "न्यूयॉर्क शहर और संयुक्त राज्य अमेरिका में कहीं और भी और चीनी प्रवासी समुदाय के सदस्यों को टारगेट करने वाले अंतर्राष्ट्रीय दमन" में लगे हुए थे।
इन दोनों पर अमेरिकी अधिकारियों को सूचित किए बिना चीन की सरकार के एजेंट के रूप में काम करने की साजिश रचने और साथ ही न्याय में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।
जस्टिस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा, कि "इन लोगों का दूसरा अपराध ये है, कि इन्होंने चीन के सार्वजनिक मंत्रालय से हुई बातचीत की जानकारी को हटा दिया, जब इन्हें पता चला, कि इनकी जांच की जा रही है।"
अधिकारी पीस ने कहा, कि गुप्त पुलिस स्टेशन "कम से कम" चीनी नागरिकों को बुनियादी चीनी सरकारी सेवाएं प्रदान करता है और यह अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन है।
आपको बता दें, कि चीनी कानून के मुताबिक, चीन के बाहर रहने वाला कोई भी चीनी नागरिक, या चीन के अंदर या बाहर करने वाली कोई भी चीनी कंपनी, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को विदेशों की सारी जानकारियां देने के लिए बाध्य हैं।
किसी भी चीनी नागरिक से किसी भी वक्त, चाहे वो देश में रहते हों या विदेश में, उनसे जासूसी करवाई जा सकती है।
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है, कि इन पुलिस स्टेशन का 'भयावह उपयोग' किया जा रहा था।

कितना खतरनाक है चीनी पुलिस स्टेशन?
किसी और देश में जाकर अपना पुलिस स्टेशन चलाना, उस देश की संप्रभुता का साफ उल्लंघन है।
चीन अपने इन पुलिस स्टेशनों के जरिए विदेशों में रहने वाले अपने नागरिकों पर सख्त नजर रखता है, जिस तरह की नजर चीन के अंदर रखी जाती है।
अमेरिकी अधिकारी ने कहा, कि उनके हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं, जिनसे पता चला है, कि चीन की राष्ट्रीय पुलिस ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले चीन के एक लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता का पता लगाने का निर्देश न्यूयॉर्क स्थिति चीनी पुलिस स्टेशन को दिया था।
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा, कि "दूसरे शब्दों में कहें, तो चीन की राष्ट्रीय पुलिस अमेरिकी धरती पर अमेरिकी निवासियों को ट्रैक करने के लिए सीक्रेट पुलिस स्टेशन का उपयोग कर रही है।"
अधिकारियों ने कहा, कि आरोपियों का पता चलने के बाद कि उनकी जांच की जा रही है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा, कि "जांच शुरू होने के बाद सीक्रेट पुलिस स्टेशन को बंद कर दिया गया था।"

कितने साल की मिलेगी सजा?
यदि, कोर्ट में इन दोनों चीनी मूल के अमेरिकी नागरिकों को दोषी ठहराया जाचा है, तो फिर दोनों को चीनी सरकार के एजेंट के रूप में काम करने की साजिश रचने के लिए पांच साल तक की जेल और बाधा डालने के आरोप में 20 साल तक की सजा का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें सोमवार को ब्रुकलिन की अदालत में पेश किया गया।
स्पेन के मानवाधिकार संगठन सेफगार्ड डिफेंडर्स ने कहा है, कि चीन के पास यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका सहित दुनिया भर में ऐसे दर्जनों गुप्त पुलिस स्टेशन हैं।
पिछले साल सितंबर में एक रिपोर्ट में, समूह ने कहा था, कि स्टेशनों का इस्तेमाल "चीन से भागे लोगों को वापस चीन ले जाने के लिए किया जाता है और इन पुलिस स्टेशनों के जरिए उन्हें धमकाया जाता है, परेशान किया जाता है, उनका उत्पीड़न किया जाता है।"
पिछले साल अक्टूबर में, डच विदेश मंत्रालय ने कहा था, कि वह उन रिपोर्टों की जांच कर रहा हैस, जिनमें चीनी सरकार ने असंतुष्टों को डराने के लिए नीदरलैंड में अवैध पुलिस स्टेशन स्थापित किए थे।
हालांकि, बीजिंग ने उन खबरों को "बिल्कुल झूठा" बताया था।
Recommended Video

लेकिन, इस बार जब न्यूयॉर्क में उसके दो 'एजेंट' गिरफ्तार किए गये हैं, तो चीन ने कहा है, कि वो असल में अमेरिका में रहने वाले चीनियों की मदद करने का काम कर रहे थे।
पुलिस स्टेशन पर चीन का क्या कहना है?
चीन ने दूसरे देशों में पुलिस चौकियों का खुलासा होने के बाद उन्हें चीनी नागरिकों के लिए सर्विस स्टेशन बताया है और कहा है, कि ये नौकरशाही कामों में मदद करता है। चीन ने कहा है, कि ये सर्विस स्टेशन चीनी नागरिकों के काम, जैसे उनके ड्राइविंग लाइसेंस जैसे काम करवाने में मदद करता है।
पिछले महीने, कनाडाई संघीय पुलिस द्वारा देश में कथित चीनी पुलिस स्टेशनों की जांच शुरू करने की घोषणा के बाद चीनी सरकार ने कनाडा पर अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप लगाया था।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने उस समय कहा था, कि "चीन ... अंतरराष्ट्रीय कानून का सख्ती से पालन कर रहा है और सभी देशों की न्यायिक संप्रभुता का सम्मान कर रहा है।"
वहीं, न्यूयॉर्क में दो चीनी एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका की संघीय पुलिस ने 44 लोगों के खिलाफ आपराधिक आरोपों में मामला दर्ज किया है, जिनमें 40 चीनी नेशनल पुलिस के अधिकारी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, इन चीनी पुलिस स्टेशनों से चीन को लेकर किसी दूसरे देश के अंदर होने वाले प्रदर्शन, उन देशों में निकलने वाले पोस्टर्स, उन देशों में रहने वाले चीनी नागरिकों की जानकारी से लेकर, हर उन गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है, जिससे चीन को फायदा हो। (सभी तस्वीरें- फाइल)












Click it and Unblock the Notifications