अमेरिकी फॉर्मा कंपनी ने खोजा नया ऑइंटमेंट जो कोरोना को मारने में है सक्षम
वाशिंगटन। यूएस फॉर्मा कंपनी ने एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर) अप्रूव्ड एक ऐसे ऑइंटमेंट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जो खतरनाक कोरोनावायरस को मारने में सक्षम है। योजना से जुड़े वैज्ञानिकों ने बताया कि एफडीए द्वारा रजिस्टर्ड काउंटर ऑइंटमेंट को वायरल इन्फेक्शन के साथ ही कोरोना वायरस का इलाज करने, बचाव और मारने में सक्षम पाया गया है।

फार्मा कम्पनी ने अपने बयान में कहा कि लैब में हुई जांच की रिपोर्ट में पाया गया कि T3x उपचार के 30 सेकंड बाद कोई भी वायरस ज़िंदा नहीं पाया गया।
Recommended Video
इंडियाना और टेक्सस स्थित कंपनी एडवांस्ड पेनेट्रेशन टेक्नॉलॉजी के सीईओ और फाउंडर डॉक्टर ब्रायन हूबर ने कहा कि हमे विश्वास है कि इससे हमें नाक के जरिये फैलने वाले कोरोना संक्रमण की नियंत्रित करने में बड़ी सफलता मिलेगी। ये एक बड़ी बात है। ये कोरोना के खिलाफ पहली पंक्ति की रक्षा प्रणाली होगी। जो कि शक्तिशाली और असरदार होगी। वे कम्पनी द्वारा स्वतंत्र प्रयोगशाला में हुए शोध के नतीजे जारी किए जाने के बाद बोल रहे थे। जो नाक के रास्ते से कोरोना वायरस के इंफेक्शन को जाने से रोकता है जिससे लोगों के संक्रमित होने की संभावना काफी कम हो जाती है।
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक हालिया अध्ययन में पाया था कि COVID-19 और अन्य वायरस मुख्य रूप से नाक के रास्ते से ही लोगों को संक्रमित करते हैं। हालांकि, वायरस अभी भी मुंह और आंखों के माध्यम से एक शरीर में प्रवेश कर सकता है।
टी 3 एक्स एक एफडीए पंजीकृत, ओवर-द-काउंटर फॉर्मुलेशन है। कंपनी ने बताया कि इसका उपयोग करना आसान है और चिकित्सा कर्मियों या तकनीशियनों की सहायता के बिना खुद से भी किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications