फेल हुआ अमेरिका का हाइपरसोनिक हथियार, अब चीन को कैसे जवाब देगा अमेरिका
अलास्का। वर्ष 2012 में जब चीन ने अपने ही देश में बने फाइटर जेट जे-31 को दुनिया के सामने पेश किया तो अमेरिका हैरान रह गया था। यह फाइटर जेट चीन ने अमेरिका के एफ-35 के मुकाबले तैयार किया था।

अमेरिका ने उस समय दुनिया को आगाह करते हुए कहा था कि आज भी दुनिया में उसके जैसी रक्षा टेक्नोलॉजी किसी के भी पास नहीं है।
लेकिन सोमवार को अमेरिका के सारे दावे धरे के धरे रहे गए जब उसका एक हाइपरसोनिक हथियार टेस्ट फ्लाइट के लिए टेक ऑफ करने के सिर्फ चार सेकेंड्स के अंदर ही क्रैश हो गया है।
पेंटागन इस हाइपरसोनिक हथियार को अमेरिकी सेना के लिए इस मकसद से तैयार कर रहा था कि वह दुनिया के किसी भी कोने में निशाना लगा सके। सोमवार को अलास्का में हुआ इसका टेस्ट पूरी तरह से फेल हो गया।
बताया जा रहा है कि इस हाइपरसोनिक के कंट्रोलर सिस्टम में कोई बड़ी तकनीकी समस्या आ गई। पेंटागन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मिसाइल को इस सिस्टम में इंस्टॉल करने से पहले ही इसका पता लग गया था।
पेंटागन की ओर से विकसित किया जा रहा यह हाइपरसोनिक 3,500 मील पर ऑवर की स्पीड से ज्यादा स्पीड में सफर कर सकता है और सिर्फ कुछ ही घंटों में दुनिया के किसी भी हिस्से को तबाह कर सकता है।
पेंटागन को इस टेस्ट के फेल होने के साथ ही बड़ा धक्का लगा है। अमेरिका इस हाइपरसोनिक को चुपचाप डेवलप करने में लगा हुआ था लेकिन अब उसके मिलियन डॉलर की रकम पर पानी फिर गया है।












Click it and Unblock the Notifications