भारत, चीन समेत आठ देशों को ईरान से तेल खरीद पर अमेरिका ने दी छूट

भारत समेत आठ देशों को ईरान से तेल खरीद पर अमेरिका ने दी छूट

नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान से तेल खरीद पर भारत, ग्रीस, इटली, चीन, ताइवान, जापान, तुर्की और दक्षिण कोरिया को छूट दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री पॉम्पियो ने सोमवार को ये जानकारी दी है। पॉम्पियो ने साथ ही ये भी कहा है कि ये राहत कुछ समय के लिए ही दी है। पॉम्पियो ने कहा कि खास परिस्थितियों में कुछ देशों को अस्थाई आवंटन जारी करने का फैसला लिया गया है। अमेरिका ने ईरान की बैंकिंग, एनर्जी और शिपिंग इंडस्ट्री पर प्रतिबंध लगाया है।

US to exempt China India Japan from Iran oil sanctions says US Secretary of State Mike Pompeo

ईरान के खिलाफ सोमवार से प्रभावी हुए अमेरिका के प्रतिबंधों के बारे में ट्रंप प्रशासन का कहना है कि उसे इस बात का भरोसा है कि ईरान के शासन के बर्ताव में बदलाव लाएंगे। माइक पोम्पिओ से जब पूछा गया कि क्या भारत और चीन ने अमेरिका कछह महीने के भीतर तेहरान से तेल खरीद पूरी तरह बंद करने का भरोसा दिया है तो वो इसे टाल गए।

ईरान से तेल के सबसे बड़े खरीदार भारत और चीन हैं। ईरान के तेल और वित्तीय क्षेत्रों में अमेरिका के प्रतिबंधों से अब तक ये देश बचे हुए हैं। एशिया के दोनों बड़े देश उन आठ देशों में शामिल हैं जिन्हें ईरान पर सोमवार से लागू हुए प्रतिबंधों से छूट हासिल हुई है। वहीं ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि उसने चीन और भारत समेत तुर्की, इटली, जापान और दक्षिण कोरिया से कहा है कि वह जल्दी से जल्दी ईरान से तेल खरीद को पूरी तरह बंद कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+