दिवाली पर अमेरिकी राजदूत का शाहरूख खान के गाने पर डांस... भारत के साथ कल्चरल डिप्लोमेसी की तरफ बढ़ा अमेरिका?

India-US Tie: दो देशों के बीच संबंध किस दिशा में बढ़ रहे हैं, दोस्ती मजबूत हो रही है या गरमाहट में कमी आ रही है, इसका पता चलता है, उन देशों के बीच बन रहे सॉप्ट डिप्लोमेसी की तस्वीरों से। भारत और अमेरिका, पिछले कुछ सालों से लगातार कहते आए हैं, कि दोनों देशों के बीच गहरे संबंध बन रहे हैं और हालिया समय में अमेरिकी नेताओं ने बार बार कहा है, कि भारत और अमेरिका के बीच की दोस्ती इस वक्त उच्चतम स्तर पर है।

और इसका पता चलता है, भारत और अमेरिका के बीच कल्चरल संबंधों के विस्तार देने वाली तस्वीरों से। भारत समेत दुनियाभर में रहने वाले भारतीय, इस वक्त दीपावली का त्योहार मना रहे हैं और इस बीच भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी खास अंदाज में भारतीय लोगों को दिवाली की बधाई दी है।

US Embassys Diwali Celebrations

शाहरूख खान के गाने पर डांस

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में अपने बॉलीवुड नृत्य कौशल से सभी को हैरान करके रख दिया है। एरिक गार्सेटी ने अमेरिका दूतावास में दिवाली उत्सव कार्यक्रम के दौरान शाहरूख खान की फिल्म 'दिल से' के सुपर हिट गीत 'छैंया छैंया' पर बेहतरीन डांस किया है।

भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार शाहरूख खान, जिनकी 'दिल से' फिल्म साल 1998 में आई थी, उस फिल्म में शाहरुख खान और मलायका अरोड़ा को ट्रेन पर थिरकते हुए दिखाया गया था। और अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, नीले कुर्ते में मंच पर थिरकते नजर आए और दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

एरिक गार्सेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के संस्थापक चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा, कि "मैं दिवाली समारोह में रुचि दिखाने के लिए भारत में अमेरिकी राजदूत मिस्टर एरिक गार्सेटी की उत्साहपूर्ण भावना की सराहना करता हूं। अमेरिका और भारत के संबंधों में हमेशा इसी तरह रोशनी और खुशियां बनी रहें!"

कल्चरल डिप्लोमेसी कर रहे एरिक गार्सेटी

मई में राजदूत नियुक्त होने के बाद से, एरिक गार्सेटी पूरे दिल से भारतीय परंपराओं में डूब गए हैं और हाल ही में दिल्ली के चितरंजन पार्क में उत्साह और जोश के साथ दुर्गा पूजा मनाई है, जो बताता है, कि अमेरिका, भारत के साथ सांस्कृतिक तौर पर जुड़ने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिकी राजदूत ने सीआर पार्क में एक पंडाल का दौरा किया और पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का आनंद लिया। अमेरिकी राजनयिक ने धुनुची नाच भी प्रस्तुत किया, जिसे देवी दुर्गा को समर्पित नृत्य कहा जाता है।

अमेरिका, भारत के लोगों के मन में अमेरिका को लेकर पॉजिटिव भावना बनाना चाहता है, जैसी भावना रूस को लेकर भारतीयों के मन में है।

भारत के लोग, चाहे वो किसी भी विचारधारा में विश्वास करने वाले क्यों ना हों, रूस का नाम आते ही उनके मन में एक सम्मान और विश्वास की भावना आती है। भारत के लोग, बहुत हद तक रूस पर आंख मूंदकर यकीन करते हैं और शायद, अमेरिका भी वही स्थान हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

इसी हफ्ते एरिक गार्सेटी ने आवेदकों से बातचीत करने के लिए दिल्ली में अमेरिकी वीज़ा केंद्र का औचक दौरा किया था और उनकी यात्रा ऐसे समय में हुई, जब अमेरिकी वीज़ा नियुक्ति के लिए वेटिंग ड्यूरेशन 511 दिनों तक जा चुका है।

मई महीने में अपनी नियुक्ति होने के बाद से एरिक गार्सेटी ने कई भारतीय राज्यों, मंदिरों और मस्जिदों की यात्रा की है और उन्होंने भारत आने से पहले कहा था, कि उनका मकसद भारत के लोगों के दिलों को छूना है और शायद वो वही करने की कोशिश कर रहे हैं। एरिक गार्सेटी ने भारत में हिंदी फिल्मों के अभिनेताओं के साथ ही महिला क्रिकेटर्स और अलग अलग सेक्टर में ऊंचाइयां छूने वाले लोगों से मुलाकात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+