बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला, तीन रॉकेट दागे गए
बगदाद, 08 जुलाई। इराक और सीरिया में अमेरिकी राजनयिक और सेनाओं को निशाना बनाने के लिए पिछले 24 घंटों में तीन रॉकेट और ड्रोन के हमला किया गया है। यह हमला बगदाद स्थिति अमेरिकी दूतावास पर किया गया है। इराक के एयरबेस पर बुधवार को 14 रॉकेट दागे गए हैं। इस हमले में अमेरिकी सर्विस के दो सदस्य घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। दरअसल पिछलेम महीने जिस तरह से अमेरिका ने इराक-सीरिया की सीमा पर स्ट्राइक की थी उसमे इराक के मीलिशिया ग्रुप के तीन सदस्य मारे गए थे, इसी हमले के जवाब में माना जा रहा है कि यह रॉकेट दागे गए हैं।

अमेरिकी सेना के प्रवक्ता कर्नल वेन मरोटो ने बताया कि इस रॉकेट हमले में दो जवान घायल हुए हैं,ये रॉकेट बेस के बीच में गिरे थे। दो अमेरिकी घायल हुए हैं वो अमेरिकी सर्विस के सदस्य हैं। हमलावर इराक के साथ सीरिया में स्थित अमेरिकी सेना को अपना निशाना बना रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार दो रॉकेट बगदाद के ग्रीन जोन इलाके में गिरे थे, जहां कई विदेशी दूतावास स्थित हैं। हालांकि दूतावास के एंटी रॉकेट सिस्टम ने एक रॉकेट का रुख मोड़ दिया और वह ग्रीन जोन के पास गिरा।
अमेरिका का राष्ट्पति बनने के बाद जो बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिकी सेना पांच बार मिलिशिया पर हमला कर चुकी है। ऐसे में इन हमलों के बाद अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से हमले को जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि सीरिया में बड़ी संख्या में मिलिशिया मौजूद हैं जिन्हें इजरायल के लिए खतरा माना जाता है। अमेरिका और ईऱान के बीच तनातनी जग जाहिर है। फिलिस्तीन के खिलाफ इजरायल के हमले का अमेरिका ने समर्थन किया था, जिसके बाद यह तनाव और बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications