बगदाद में अमेरिकी दूतावास को रॉकेट ने बनाया निशाना, दो लोग घायल
बगदाद, 14 जनवरी। इराक की राजधानी बगदाद में स्थिति अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट हमले की रिपोर्ट सामने आई है। इराकी सेना ने जारी बयान में कहा है कि यह रॉकेट बगदाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना साधते हुए दागा गया था ,जिसमे एक बच्चे और महिला को चोट आई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह रॉकेट कहां से दागा गया है।
Recommended Video

ताजा जानकारी के अनुसार इस हमले में कुल तीन लोग घायल हुए हैं जिसमे दो बच्चे भी शामिल हैं। स्कूल जाने के दौरान एक बच्चे रॉकेट हमले में घायल हुआ जबकि दो लोग अमेरिकी दूतावास जा रह थे उस वक्त घायल हुए। यह हमला उस समय हुआ जब हाल ही में निर्वाचित संसद के स्पीकर को शीर्ष कोर्ट ने सस्पेंड क दिया था। इराकी अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन जोन की ओर से तीन रॉकेट दागे गए। दो रॉकेट अमेरिकी दूतावास के मैदान में गिरे जबकि एक स्कूल के करीब गिरा, जिसमे एक महिला, एक लड़की और एक लड़का घायल हुआ। बता दें कि हाल के ही महीनों में दर्जनों रॉकेट और ड्रोन बम से हमले हो चुके हैं जिनका निशाना अमेरिकी सैनिक थे।
बता दें कि अमेरिकी दूतावास बगदाद स्थित ग्रीन जोन में है, जहां पर संसद और अन्य सरकारी कार्यालय हैं। वहीं इस हमले की अमेरिकी दूतावास ने आलोचना की है। फेसबुक पर बयान जारी करके कहा कि आतंकी संगठन ने इराक की सुरक्षा में सेंध लगाई है, इराक की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय संबंधो को कमजोर किया है। अभी तक इस हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इराक सरकार के सिक्योरिटी मीडिया सेल की ओर से कहा गया है कि अल द्वारा इलाके से कई रॉकेट दागे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications