US Election Results 2024: ट्रंप या हैरिस, 7 स्विंग राज्यों में कौन जीत रहा? कहां किसका प्रभुत्व? जानें सबकुछ
US Election Results 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव 2024 के लिए 50 राज्यों में वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब मतगणना तेजी से चल रही है। अनुमानित नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन, वर्तमान में ट्रंप ने सात में से दो स्विंग स्टेट्स में जीत हासिल कर ली है।
वहीं, अन्य 4 में मजबूती बनाई है, जो चुनाव के नतीजे तय करने में निर्णायक साबित हो सकते हैं। इन राज्यों में जीतने के लिए आवश्यक 270 इलेक्टोरल वोट्स की ओर ट्रंप का सफर मजबूत होता दिख रहा है। अभी तक ट्रंप के पास कुल 246 इलेक्टोरल वोट्स हैं, जबकि हैरिस ने न्यूयॉर्क, इलिनोइस और न्यू जर्सी जैसे डेमोक्रेटिक गढ़ों में 210 इलेक्टोरल वोट्स जुटाए हैं।

स्विंग स्टेट्स की वर्तमान स्थिति:
- विस्कॉन्सिन - ट्रंप आगे
- उत्तरी कैरोलिना - ट्रंप की जीत (2016 और 2020 में भी ट्रंप ने यहां जीत दर्ज की थी)
- एरिज़ोना - ट्रंप आगे
- पेंसिल्वेनिया - ट्रंप ने हैरिस को पीछे छोड़ दिया
- जॉर्जिया- ट्रंप की जीत
- मिशिगन - ट्रंप आगे
- नेवादा - किसी का स्पष्ट बढ़त नहीं (मतदान अभी जारी)
2020 के चुनाव के मुकाबले स्थिति
आपको बता दें कि 2020 में जो बाइडन ने अधिकतर स्विंग स्टेट्स में मामूली अंतर से जीत हासिल की थी, जिससे उन्हें चुनाव जीतने में सफलता मिली। लेकिन इस बार ट्रंप ने विस्कॉन्सिन, पेंसिल्वेनिया और मिशिगन जैसे राज्यों में बढ़त बना ली है, जो कि 2016 में भी उनके पक्ष में थे।
ये भी पढ़ें- US Election 2024: फ्लोरिडा समेत 24 राज्यों में ट्रंप को जीत, 13 में कमला हैरिस ने लहराया परचम!
कहां किसका प्रभुत्व?
- विस्कॉन्सिन - विस्कॉन्सिन में बाइडन ने मामूली बढ़त के साथ जीत हासिल की। 2016 में यह राज्य ट्रम्प के पक्ष में था, लेकिन 2020 में यह बाइडन की ओर झुक गया, जिससे डेमोक्रेटिक पार्टी को मदद मिली।
- मिशिगन - मिशिगन भी एक महत्वपूर्ण राज्य था जहां बाइडन ने बढ़त बनाई। 2016 में ट्रम्प ने इस राज्य को जीता था, परंतु 2020 में बाइडन ने इसे डेमोक्रेटिक खेमे में वापस ला दिया।
- पेन्सिल्वेनिया - बाइडन का यह गृहराज्य है और उन्होंने यहां अच्छी पकड़ बनाई। 2020 में पेन्सिल्वेनिया में बाइडन ने जीत दर्ज की, जिससे उनके कुल इलेक्टोरल वोट्स में बढ़ोतरी हुई।
- जॉर्जिया - जॉर्जिया पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन गढ़ माना जाता था, लेकिन 2020 में बाइडन ने यहां जीत हासिल कर के सबको चौंका दिया।
- एरिज़ोना - 2020 में एरिज़ोना में डेमोक्रेट्स ने लगभग तीन दशकों में पहली बार जीत दर्ज की। यह जीत भी बाइडन और हैरिस के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई।
- नेवादा - 2020 में नेवादा पारंपरिक रूप से डेमोक्रेटिक झुकाव का राज्य है और इस बार भी बाइडन को यहाँ जीत हासिल हुई।
- उत्तरी कैरोलिना - 2020 में उत्तरी कैरोलिना में ट्रम्प ने बढ़त बनाई और इस राज्य को रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में बरकरार रखा।
महत्वपूर्ण राज्यों में ट्रंप की बड़ी जीत
ट्रंप ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से कई प्रमुख राज्यों में इलेक्टोरल वोट्स हासिल किए हैं...
- टेक्सास (40 इलेक्टोरल वोट्स)
- फ्लोरिडा (30 इलेक्टोरल वोट्स)
- ओहियो (17 इलेक्टोरल वोट्स)
इसके अलावा, ट्रंप ने मोंटाना, मिसिसिपी, अलबामा, टेनेसी और अन्य दक्षिणी राज्यों में भी जीत दर्ज की है, जो रिपब्लिकन पार्टी के मजबूत गढ़ माने जाते हैं। अभी तक ट्रंप के पास कुल 246 इलेक्टोरल वोट्स हैं, जबकि हैरिस ने न्यूयॉर्क, इलिनोइस और न्यू जर्सी जैसे डेमोक्रेटिक गढ़ों में 210 इलेक्टोरल वोट्स जुटाए हैं।
स्विंग स्टेट्स का महत्व और चुनावी परिणाम पर प्रभाव
स्विंग स्टेट्स को अमेरिकी चुनावों में निर्णायक माना जाता है, क्योंकि ये ऐसे राज्य हैं जहां दोनों पार्टियों का समान प्रभाव रहता है और हर बार का नतीजा अलग हो सकता है। ये राज्य किसी भी पार्टी की जीत या हार का कारण बन सकते हैं। इस बार के स्विंग स्टेट्स में ट्रंप की बढ़त से यह संकेत मिलता है कि यदि यही स्थिति बनी रहती है, तो ट्रंप अपनी वापसी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- US Election Result: डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया पर जलवा, हर तरफ छाए! क्या एलन मस्क ने बदल दिया X का लाइक बटन?
ऐतिहासिक जीत की दिशा में ट्रंप और हैरिस
- डोनाल्ड ट्रंप: अगर ट्रंप जीतते हैं, तो वे अमेरिकी इतिहास में लगातार कार्यकाल हासिल करने वाले दूसरे पूर्व राष्ट्रपति बन जाएंगे।
- कमला हैरिस: अगर हैरिस जीतती हैं, तो वे पहली महिला और पहली अश्वेत राष्ट्रपति बनेंगी, जो अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में एक नई मिसाल होगी।
US Election 2024 में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। स्विंग स्टेट्स में ट्रंप की बढ़त उनके पक्ष में एक महत्वपूर्ण संकेत है। हालांकि अभी नेवादा जैसे महत्वपूर्ण राज्य का परिणाम आना बाकी है, लेकिन अगर ट्रंप ने इन राज्यों में अपनी बढ़त बरकरार रखी, तो उनकी जीत की संभावना बढ़ सकती है। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, अमेरिका और दुनिया भर के लोगों की नजर इस ऐतिहासिक चुनाव के अंतिम परिणाम पर रहेगी।
ये भी पढ़ें- US Election Result: अमेरिका में अबकी बार ट्रंप सरकार! रुझान देख भारतीय स्टॉक मार्केट में रॉकेट बने IT शेयर












Click it and Unblock the Notifications