US Election result 2020: जीत के करीब पहुंचे बाइडेन, ट्रंप फिर बोले- मेरे वोट चोरी हो रहे

वॉशिंगटन। जिस आशंका की उम्‍मीद विशेषज्ञों ने कई माह पहले लगाई थी, अब वह सच साबित होने लगी है। अमेरिका में डेमोक्रेट जो बाइडेन जीत के करीब हैं मगर रिपब्लिकन राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपनी हार मानने को ही नहीं तैयार हैं। ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा किया है कि बाइडेन वोट चुरा रहे हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने एक बार फिर उन राज्‍यों में कानूनी लड़ाई का ऐलान कर दिया है जहां पर बाइडेन को जीत मिलती हुई नजर आ रही है।

trump-india-china

Recommended Video

    US Election Results 2020: Trump की लाइव कवरेज को TV Channels ने क्यों बंद कर दिया? | वनइंडिया हिंदी

    15 मिनट तक बाइडेन पर करते रहे हमले

    अमेरिकी राज्‍य पेंसिलवेनिया जहां पर डोनाल्‍ड ट्रंप लीड कर रहे थे, वहां अब उनकी लीड कम होती हुई नजर आ रही है। ट्रंप की लीड यहां पर 319,000 से 64,000 पर पहुंच गई है। जबकि जॉर्जिया में भी लीड 68,000 वोटों से करीब 4,000 वोटों तक पहुंच गई है। ट्रंप ने इसके बीच देश की लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था पर हमला बोल दिया है। गुरुवार को जब उन्‍होंने व्‍हाइट हाउस में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की तो फिर से झूठा दावा किया कि इलेक्‍शन में चोरी हो रही है और उन्‍हें जीत से रोका जा रहा है। ट्रंप ने अपनी बात को साबित करने के लिए कोई सुबूत नहीं दिया। चुनाव कर्मियों पर वह जमकर बरसे और जिन राज्‍यों में बाइडेन को विजय हासिल हो रही है, वहां पर उन्‍होंने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ट्रंप करीब 15 मिनट तक व्‍हाइट हाउस के मीडिया ब्रीफिंग रूम में थे। यहां पर उन्‍होंने कहा, 'यह पूरी तरह से एक ऐसा केस बन गया है जहां पर चुनावों को चोरी करने की कोशिशें की जा रही हैं।'

    ट्रंप के लिए मुश्किल हो गए समीकरण

    पूर्व उप-राष्‍ट्रपति बाइडेन को नवादा और एरिजोना में भी फायदा मिलता नजर आ रहर है। बाइडेन की लीड हालांकि एरिजोना में कम हो गई है। उन्‍हें पहले यहां पर 93,000 वोटों का फायदा मिलता नजर आ रहा था लेकिन अब ये फायदा 65,000 वोटों पर पहुंच गया है। नवादा में भी वह बस अब 11,000 वोटों से पीछे हैं। पेंसिलवेनिया, जॉर्जिया, नवादा या एरिजोना में जीत हासिल करते ही वह अगले देश के अगले राष्‍ट्रपति बन जाएंगे। वहीं ट्रंप को अगर जीतना है तो फिर उन्‍हें पेंसिलवेनिया के साथ ही जॉर्जिया में भी जीत हासिल करनी होगी और नवादा या एरिजोना में बाइडेन पर लीड हासिल करनी होगी। अगर ट्रंप चुनाव हार जाते हैं तो साल 1992 के बाद दूसरी पारी में हार का मुंह देखने वाले वह पहले राष्‍ट्रपति बनेंगे। उनसे पहले जॉर्ज एच डब्‍लू बुश को हार का सामना करना पड़ा था और वह दूसरा कार्यकाल हासिल करने से चूक गए थे। बुश के बाद बिल क्लिंटन, उनके बेटे जॉर्ज डब्‍लू बुश (जूनियर) और बराक ओबामा सफलतापूर्वक दो बार चुने गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+