US Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी बार हत्या की कोशिश? हथियार के साथ संदिग्ध को पुलिस ने रैली से पकड़ा
A suspect was arrested at a Donald Trump rally in Los Angeles, found with multiple weapons and ammunition. Despite this incident, authorities confirmed Trump's safety was not compromised.
US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव परवान पर चढ़ चुका है और 5 नवंबर को होने वाले इलेक्शन से पहले डोनाल्ड ट्रंप को बार बार निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की अभी तक इस इलेक्शन में दो बार हत्या की कोशिश की जा चुकी है और अब हथियार के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार (13 अक्टूबर) को नेवादा के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की सूचना दी है, जिसे बाद में उसी दिन 5,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया। उसके कब्जे से हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया। संदिग्ध को लॉस एंजिल्स में पूर्व राष्ट्रपति की रैली में भाग लेने के लिए जाना था, लेकिन उस स्थान पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों ने उसे रोक लिया।

ट्रंप की रैली में जाने वाला था आरोपी
रिवरसाइड काउंटी के शेरिफ चाड बियान्को ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घटना के बारे में बात करते हुए बताया है, कि उस व्यक्ति को एक शॉटगन, एक लोडेड हैंडगन, गोला-बारूद और कई नकली पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था।
उन्होंने कहा, कि "उस व्यक्ति ने पत्रकार होने का दावा किया था, लेकिन जब उसके दावों पर संदेह हुआ, तो अधिकारियों ने उसकी बिना रजिस्ट्रेशन वाली काली एसयूवी की तलाशी ली, जिस पर घर में बनी लाइसेंस प्लेट लगी थी। तलाशी में हथियार और गोला-बारूद के साथ-साथ कई पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस मिले, जिन पर अलग-अलग नाम थे।"
चाड बियान्को ने कहा, कि "इस घटना से पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप या कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। गिरफ्तारी के समय ट्रंप रैली में नहीं पहुंचे थे।"
लेकिन, खतरे की बात ये है, कि भारी सुरक्षा के बीच भी संदिग्ध शख्स डोनाल्ड ट्रंप की रैली की बाहरी सुरक्षा को भेदने में कामयाब रहा, लेकिन सेकेंड सिक्योरिटी लेयर पर उसे रोक लिया गया। आपको बता दें, कि डोनाल्ड ट्रंप की रैली स्थल के करीब एक अन्य सुरक्षा चौकी भी सीक्रेट सर्विस ऑपरेट करती है, ताकि पूर्व राष्ट्रपति को किसी तरह का खतरा ना हो।
इस बीच, घटना के बाद, अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प किसी भी खतरे में नहीं थे। अटॉर्नी ऑफिसने कहा, कि "अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का आकलन है कि इस घटना ने सुरक्षात्मक कार्यों को प्रभावित नहीं किया है, और पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प किसी भी खतरे में नहीं थे।"
बयान में ये भी कहा गया है, कि "हालांकि इस समय कोई संघीय गिरफ्तारी नहीं की गई है, लेकिन जांच जारी है।"
गौरतलब है, कि दो पूर्व हत्या के प्रयासों के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवारों की रैलियों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहली घटना में, पेंसिल्वेनिया में एक चुनाव अभियान रैली के दौरान ट्रंप पर गोलियां चलाई गई थी और एक गोली उनके कान को फाड़ते हुए निकल गई थी। बाद में, फ्लोरिडा में, एक व्यक्ति पर हत्या के प्रयास के आरोप में अभियोग लगाया गया था, जब अधिकारियों ने कहा, कि उसने पूर्व राष्ट्रपति पर 12 घंटे तक नजर रखी और उन्हें मारने की अपनी इच्छा के बारे में बताया। लॉस एंजिल्स में तीसरी घटना के बावजूद, डोनाल्ड ट्रंप के चुनालव अभियान ने अभी तक इसपर टिप्पणी नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications