US Election 2024: अमेरिका में रहने वाले अमीर भारतीय समुदाय का वोटिंग पैटर्न क्या है? ट्रंप या कमला, किसे वोट?

US Election 2024: आज 2 नवंबर है और 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाने वाले हैं। इससे पहले इस हफ्ते प्रकाशित कार्नेगी सर्वेक्षण के परिणामों के मुताबिक, भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी से गहराई से जुड़े हुए हैं, लेकिन 2020 के बाद से डेमोक्रेटिक पार्टी को लेकर भारतीयों का समर्थन कम हुआ है।

रिपब्लिकन पार्टी को भारतीय समुदाय का समर्थन उस वक्त हासिल होना शुरू हुआ है, जब डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से भारतीय मूल की कमला हैरिस राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं और अगर वो जीतती है, तो भारतीय मूल की पहली महिला होंगी, जो अमेरिका का राष्ट्रपति बनेगा।

US Election 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय अमेरिकी वोट किस हद तक मायने रखता है?

लगभग 52 लाख की आबादी के साथ, भारतीय अमेरिकी संयुक्त राज्य अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा अप्रवासी समुदाय है, जो केवल मैक्सिकन अमेरिकियों से पीछे है। कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस द्वारा प्रकाशित इंडियन अमेरिकन एटीट्यूट सर्वे (IAAS) 2024 के मुताबिक, लगभग 26 लाख भारतीय-अमेरिकी इस साल वोट देने के पात्र हैं। और IAAS डेटा के अनुसार, मतदान के लिए रजिस्टर्ड 96% भारतीय अमेरिकी संभवतः 2024 के चुनाव में मतदान करेंगे।

महत्वपूर्ण बात यह है कि, गैर-लाभकारी शोध समूह और नागरिक जुड़ाव वकालत, एशियाई और प्रशांत द्वीप समूह अमेरिकी वोट (APIAVote) के मुताबिक, "एशियाई भारतीय" जातीय समूह (जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोग शामिल हैं) की आबादी सात स्विंग स्टेट्स में सात लाख ज्यादा है। इनमें से साढ़े 3 लाख से साढ़े 4 लाख एशियाई भारतीय वोट देने के पात्र हैं।

सात स्विंग स्टेट- एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन - वे हैं जो तय करने वाले हैं, कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। इन राज्यों में कांटे की टक्कर है। और इन स्विंग राज्यों के कई महानगरीय क्षेत्रों में भारतीय अमेरिकियों की बड़ी संख्या है - उदाहरण के लिए, अटलांटा, जॉर्जिया; पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया; उत्तरी कैरोलिना के रैले, और मिशिगन केडेट्रायट- जो संभावित रूप से एक कड़े मुकाबले को एक या दूसरे तरीके से बदल सकते हैं।

कुछ राज्यों में भारतीय समुदाय की आबादी 2020 में हार जीत के फासले से काफी ज्यादा है। डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों ने ही चुनावी फंडिंग के लिए भारतीय अमेरिकियों को लुभाया है। भारतीय-अमेरिकी, अमेरिका की आबादी का 2% से भी कम हैं, लेकिन उनकी औसत वार्षिक घरेलू आय लगभग $153,000 (लगभग 1.3 करोड़ रुपये) है जो पूरे देश की औसत वार्षिक आय से दोगुनी से भी ज़्यादा है।

इस चुनाव में भारतीय अमेरिकी किसका समर्थन कर रहे हैं?

IAAS के 2024 सर्वे में करीब 47% उत्तरदाताओं ने खुद को डेमोक्रेट बताया, जबकि 2020 के सर्वेक्षण में यह संख्या 56% थी। स्वतंत्र के रूप में पहचान करने वाले उत्तरदाताओं का प्रतिशत 22% से बढ़कर 26% हो गया, और रिपब्लिकन के रूप में पहचान करने वालों का प्रतिशत 15% से बढ़कर 21% हो गया है।

सर्वेक्षण में पाया गया कि 57% उत्तरदाताओं का झुकाव डेमोक्रेटिक, 27% का झुकाव रिपब्लिकन और 14% "सच्चे" स्वतंत्र हैं। इस मीट्रिक का उपयोग करते हुए, डेमोक्रेट्स की हिस्सेदारी 2020 में 66% से घटकर 57% हो गई है, और रिपब्लिकन की हिस्सेदारी 18% से बढ़कर 27% हो गई है। भारतीय अमेरिकियों के बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन में यह गिरावट मतदान व्यवहार में भी बदल सकती है।

2024 IAAS के अनुसार, 60% भारतीय अमेरिकी नागरिकों ने कमला हैरिस को वोट देने की योजना बनाई है, और 31% ने डोनाल्ड ट्रंप को। 2020 में, 68% भारतीय अमेरिकियों ने कहा था, कि वे जो बाइडेन को वोट देने का इरादा रखते हैं, जबकि 22% ने कहा था, कि वे ट्रंप को वोट देंगे।

भारतीय अमेरिकियों के वोटिंग पैटर्न से क्या समझ में आता है?

डेमोक्रेट्स के लिए भारतीय अमेरिकी समर्थन पारंपरिक रूप से इस धारणा पर आधारित है, कि रिपब्लिकन पार्टी, अल्पसंख्यकों के प्रति असहिष्णु हैं, और ईसाई इंजीलवाद (2020 IAAS) से बहुत अधिक प्रभावित हैं।

रिपब्लिकन को वोट देने वालों में, अर्थव्यवस्था को संभालने और अवैध आव्रजन पर अंकुश लगाने में डेमोक्रेट्स की कथित कमज़ोरी, और यह धारणा कि पार्टी बहुत वामपंथी है और "पहचान की राजनीति" पर केंद्रित है।

2020 IAAS ने पुरुषों और महिलाओं के बीच मतदान के इरादे में कोई उल्लेखनीय अंतर नहीं पाया, हालांकि, इस साल, एक बड़ा लैंगिक अंतर सामने आया है। IAAS 2024 में लगभग 67% भारतीय अमेरिकी महिला उत्तरदाताओं ने कहा, कि वे कमला हैरिस को वोट देने का इरादा रखती हैं, और सिर्फ 22% ने महिलाओं ने कहा, कि वो ट्रंप को वोट देने का इरादा रखती है। वहीं, कमला हैरिस के समर्थन में 53 प्रतिशत पुरूष और ट्रंप के समर्थन में 39% पुरूष हैं।

वहीं, भारतीय समुदाय के कई लोगों का मानना है, कि कमला हैरिस के लिए 'भारतीयता' मायने नहीं रखता है और कमला हैरिस ने अपने भारतीय विरासत की तुलना में अपनी अश्वेत विरासत (अपने पिता की ओर से) को अधिक महत्व दिया है। 2024 IAAS में कम से कम 12% उत्तरदाताओं ने कहा, कि कमला हैरिस का विरोध करने का उनका मुख्य कारण यह था कि वह "अपनी अश्वेत जड़ों से ज्यादा पहचान रखती हैं"।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में दक्षिण एशिया केंद्र के रोहित चोपड़ा ने अल जजीरा से कहा, कि "वास्तव में कमला हैरिस की तुलना में तुलसी गबार्ड या उषा वेंस जैसे लोगों के लिए अधिक उत्साह है... अमेरिकी मुख्यधारा में, हैरिस को अफ्रीकी अमेरिकी के रूप में देखा जाता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+