US Election 2024: ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, ट्रंप ने किया ऐलान
US Election 2024: अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समय) को ओहियो से रिपब्लिकन सीनेटर जेडी वेंस को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। 39 वर्षीय वेंस कभी ट्रंप के कटु आलोचक थे, लेकिन अब वे पूर्व राष्ट्रपति के कट्टर समर्थकों में से एक बन गए हैं।
यह घोषणा ट्रम्प की ट्रुथ सोशल मीडिया वेबसाइट पर मिल्वौकी में पार्टी के राष्ट्रपति पद के टिकट के नामांकन के लिए आयोजित चार दिवसीय रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के आरंभ में की गई। क्या कहा ट्रंप ने ?

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि लंबे विचार-विमर्श और चिंतन के बाद, और कई अन्य लोगों की जबरदस्त प्रतिभा पर विचार करने के बाद, मैंने निर्णय लिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पद संभालने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति ओहियो राज्य के सीनेटर जेडी वेंस हैं।
आगे कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने वेंस की उपलब्धियों की प्रशंसा की, और उनके बायोडाटा का हवाला दिया, जिसमें मरीन कोर में उनकी सेवा, येल लॉ स्कूल से उनकी डिग्री और उनकी सर्वाधिक बिकने वाली संस्मरण पुस्तक "हिलबिली एलीजी" शामिल थी।
5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव
जेडी वेंस के चयन से 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प समर्थकों के मतदान करने की संभावना बढ़ सकती है, क्योंकि 39 वर्षीय ओहियो निवासी वेंस रिपब्लिकन उम्मीदवार के समर्थकों में काफी लोकप्रिय हैं। यह घोषणा 13 जुलाई को पेन्सिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प पर हुए जानलेवा हमले के प्रयास के बाद की गई।
द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने अपने उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में वेंस के नाम की घोषणा करने से पहले फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो और नॉर्थ डकोटा के गवर्नर डग बर्गम से कहा था कि वे इस दौड़ में नहीं हैं।
"After lengthy deliberation and thought, and considering the tremendous talents of many others, I have decided that the person best suited to assume the position of Vice President of the United States is Senator JD Vance of the Great State of Ohio. JD served our Country in the… pic.twitter.com/lEPOVkjMYu
— ANI (@ANI) July 15, 2024
जेडी वेंस कौन है?
2 अगस्त 1984 को मिडलटाउन, ओहियो में जन्मे वेंस का पालन-पोषण उनके दादा-दादी ने किया, खास तौर पर उनकी दादी ने, जिन्हें वे प्यार से "मॉम" कहकर पुकारते थे। वे अमेरिकी मरीन कॉर्प्स में भर्ती हुए और इराक युद्ध में हिस्सा लिया, उसके बाद ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और बाद में येल लॉ स्कूल से स्नातक किया।
वेंस को 2016 में अपनी आत्मकथा "हिलबिली एलेजी" से प्रसिद्धि मिली, जो बेस्टसेलर बन गई और जिसे नेटफ्लिक्स पर फिल्माया गया। यह किताब ओहियो के मिडलटाउन में उनके पालन-पोषण और रस्ट बेल्ट क्षेत्र में श्वेत श्रमिक वर्ग के सामने आने वाली सांस्कृतिक और आर्थिक चुनौतियों का वर्णन करती है।
Breaking News: 🚨🚨🚨 Donald Trump has selected James David Vance, JD, Senator from Ohio as his Vice Presidential running mate! Congratulations Vice President, JD Vance! #VPVance #VicePresidentVance #TrumpVance2024 #TrumpVance #VicePresidentJDVance #JamesDavidVance #VP #USA #RNC pic.twitter.com/6zPuuW1vDJ
— Trump / Vance 2024 Clean Up The Swamp, Deep State (@VettedNewsCorp) July 15, 2024
कभी थे ट्रंप के आलोचक, आज समर्थक
दिलचस्प बात यह है कि वेंस ने 2016 के सफल राष्ट्रपति अभियान के दौरान ट्रंप की आलोचना की थी और उन्हें "हानिकारक" और "निंदनीय" कहा था। लेकिन, बाद में उन्होंने बताया कि कैसे पूर्व राष्ट्रपति ने अपने पहले व्हाइट हाउस कार्यकाल के दौरान उनका दिल जीत लिया था।
वेंस ने 2021 में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया, ओहियो में अमेरिकी सीनेट सीट के लिए चुनाव लड़ा और ट्रम्प के समर्थन से रिपब्लिकन नामांकन जीता। उन्होंने आम चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार टिम रयान को हराया और 3 जनवरी, 2023 को पद की शपथ ली।
सबसे कम उम्र के उप राष्ट्रपति बनने का तोड़ेंगे रिकॉर्ड
राजनीति में प्रवेश करने से पहले, वेंस ने टेक इंडस्ट्री में वेंचर कैपिटलिस्ट के तौर पर काम किया और कई तरह के व्यावसायिक उपक्रमों में शामिल रहे। अगर वे चुने जाते हैं, तो शपथ ग्रहण के समय वेंस की उम्र 40 साल होगी और वे उप राष्ट्रपति पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्तियों में से एक बन जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications