US Election 2020: ह्यूस्‍टन में भारतीय-अमेरिकी ट्रंप समर्थकों ने कार रैली निकाल राष्‍ट्रपति के लिए मांगे वोट

ह्यूस्‍टन। 3 नवंबर को अमेरिका में इलेक्‍शन डे है और इस मौके पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के भारतीय समर्थकों भी खासे उत्‍साहित हैं। कोरोना वायरस की चपेट में आयोजित यह चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा है। डेमोक्रेट जो बाइडेन, रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से चुनावों से कुछ ही घंटे पहले नेशनल सर्वे में आगे चल रहे हैं। राजनीतिक विश्‍लेषकों का एक बड़ा धड़ा मान रहे हैं कि इस बार की स्थितियां साल 2000 जैसी होने वाली हैं। अगर दोनों पक्षों ने अपनी हार नहीं स्‍वीकारी तो फिर सुप्रीम कोर्ट ही फैसला करेगा।

donald-trump-election

Recommended Video

    America Coronavirus: Donald Trump बने कोरोना फैलाव की वजह, जानिए कैसे? | वनइंडिया हिंदी

    ह्यूस्‍टन में ही हुआ था Howdy Modi

    टेक्‍सास जो अमेरिका का सबसे ज्‍यादा आबादी वाला राज्‍य है, वहां पर भारतीयों की संख्‍या भी अच्‍छी खासी है। राज्‍य के ह्यूस्‍टन में ट्रंप के भारतीय समर्थकों ने एक कार रैली निकाली। इस रैली का मकसद राष्‍ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए वोटर्स को प्रेरित करना था। रविवार को पूरे शहर में कारों का एक बड़ा सा काफिला निकाला गया। समर्थक मास्‍क पहने हुए थे और उनके हाथों में काफी कार्ड्स थे जो सजे हुए थे। इन कार्ड्स पर देशभक्ति के रंग और अमेरिका का झंडा भी था। इन कार्ड्स पर लिखा था, 'कीप टेक्‍सास रेड,' 'ट्रंप-कीप अमेरिका ग्रेट,' 'आई स्‍टैंड विद ट्रंप' और 'इंडियन अमेरिकन्‍स फॉर रिपब्लिकंस।' सितंबर 2019 में टेक्‍सास के ह्यूस्‍टन में 'हाउडी मोदी' आयोजित हुआ जिसमें 50,000 भारतीय अमेरिकी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप एक-दूसरे का हाथ पकड़े स्‍टेज पर पहुंचे थे। रिपब्लिकन पार्टी को पारंपरिक तौर पर भारत के विरोध में देखा जाता था लेकिन पहले जॉर्ज बुश और फिर ट्रंप ने इस विचारधारा को बदला। आज अमेरिका में बसे भारतीय रिपब्लिकन पार्टी को सबसे करीब देखते हैं।

    नेशनल सर्वे में आगे बाइडेन

    दूसरी तरफ एनबीएस न्‍यूज पोल की तरफ से हुए एक राष्‍ट्रीय पोल के मुताबिक डेमोक्रेट जो बाइडेन ने ट्रंप पर एक अच्‍छी-खासी बढ़त बना ली है। बाइडेन, ट्रंप से इस समय 10 अंक आगे चल रहे हैं। इस नए सर्वे पर अगर यकीन करें तो देश की 52 प्रतिशत जनता बाइडेन के साथ और 42 प्रतिशत जनता राष्‍ट्रपति ट्रंप के साथ खड़ी नजर आ रहा है। चुनाव विश्‍लेषक बिल मैकइनटर्फ ने कहा, 'मैं जितनी कल्‍पना कर सकता था, मेरी जिंदगी में यह उससे भी कई गुना ज्‍यादा अकल्‍पनीय होते जा रहे हैं। 10 अंकों की लीड ने इसे और भी ज्‍यादा रोचक बना दिया है।' एक नवंबर को आए इस पोल के नतीजों में बाइडेन बैटलग्राउंड राज्‍यों में भी ट्रंप से छह अंक आगे हैं। 12 राज्‍यों एरिजोना, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, आइओवा, माइने, मिशीगन, मिनेसोटा, नॉर्थ कैरोलिना, न्‍यू हैंपशायर, नेवादा, पेंसिलवेनिया और विस्‍कोन्सिन, सभी जगहों पर बाइडेन के पास 51 अंकों की लीड है तो ट्रंप के पास 45 प्रतिशत अंकों की बढ़त है। ये सर्वे 29 अक्‍टूबर से 31 अक्‍टूबर के बीच हुआ है ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+