अमेरिकी चुनाव: अब नवादा में वोटों की गिनती के लिए केस करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
वॉशिंगटन। जॉर्जिया और मिशीगन में ट्रंप कैंपेन को मिली कोर्ट में हार, नवादा में अब फाइल करेंगे केस। जॉर्जिया में ट्रंप कैंपेन ने आरोप लगाया है कि 53 ऐसे बैलेट्स को मिला दिया गया है जो देरी से पहुंचे थे। जबकि मिशीगन में कैंपेन वोट काउंटिंग को रोकने के लिए कोर्ट पहुंचा था। दोनों ही केसेज में जजों ने कहा है कि उनके पास ऐसे कोई ठोस सुबूत नहीं हैं जिससे आरोपों की पुष्टि हो सके। इसके साथ ही याचिकाओं को खारिज कर दिया गया।

Recommended Video
नवादा में गिने जा रहे मरे हुए लोगों के वोट
ट्रंप के साथियों का दावा है कि नवादा की घनी आबादी वाली क्लार्क काउंटी में वोटिंग में धांधली हुई है। इसके तहत लास वेगास भी आता है। ट्रंप के प्रवक्ता की तरफ से मिशीगन और जॉर्जिया पर आए फैसले को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। फिलहाल अभी तीन राज्यों में काउंटिंग जारी है और ये तीनों ही बैटलग्राउंड स्टेट्स हैं जो राष्ट्रपति का फैसला करेंगे। डेमोक्रेट जो बाइडेन के बीच नवादा में काफी करीबी लड़ाई चल रही है। जॉर्जिया में ट्रंप ने हल्की लीड बना रखी है जबकि मिशीगन में उन्हें विजेता बताया जा रहा है। लास वेगास में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवादा के पूर्व अटॉर्नी जनरल एडम लैक्साल्ट और ट्रंप कैंपेन में शामिल बाकी लोग वोटिंग धांधली को साबित करने के लिए कोई सुबूत नहीं दे सके हैं। लैक्साल्ट ने कहा कि कुछ वोटर्स जिनकी मौत हो चुकी है। ऐसे में उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि हजारों लोग इसी तरह के होंगे जिनके वोट्स काउंट हो गए लेकिन वह महामारी की वजह से क्लार्क काउंटी से बाहर चले गऐ। उन्होंने कहा कि फेडरल कोर्ट में एक याचिका दायर कर जज से गलत वोटों की गिनती को रोकने की अपील की जाएगी। वहीं क्लार्क काउंट के चुनाव अधिकारी जो ग्लोरिया ने कहा है कि इस बात को साबित करने के लिए कोई भी सुबूत पेश नहीं किया गया है कि वोटिंग प्रक्रिया में धांधली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications