थैंक्सगिविंग पर बोले जो बाइडेन- America is back, वोटर्स को कहा धन्यवाद
वॉशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी कैबिनेट का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के अधिकारियों की नियुक्ति करने के बाद बाइडेन ने कहा, 'अमेरिका वापस आ गया है।' बाइडेन के मुताबिक जिन अधिकारियों को उन्होंने चुना है वो न सिर्फ मरम्मत करेंगे बल्कि अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को अगली पीढ़ी के लिए आकार देंगे। बाइडेन की मानें तो यही ऑफिसर्स उन्हें बताएंगे कि उन्हें क्या जानने की जरूरत है न कि वह जो करना चाहते हैं।

दुश्मन का सामना करने को तैयार अमेरिका
बाइडेन अपने होम टाउन डेलावेयर के विलमिंग्टन में अपने ट्रांजिशन सेंटर से बोल रहे थे। यहां पर उन्होंने इशारा कर दिया कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति से अलग एक नया रुख अपनाने वाले हैं। बाइडेन ने कहा, 'अमेरिका अब अपने दुश्मनों का सामना करने के लिए तैयार है और अपने साथियों को इनकार नहीं करेगा। और साथ ही वह अपने आदर्शों के लिए भी खड़ा होगा।' बाइडेन ने छह टॉप अधिकारियों को कैबिनेट में शामिल कर लिया है। अपनी कैबिनेट के ऐलान के साथ ही उन्होंने इस बात की जरूरत पर भी रोशनी डाली है कि क्यों एक बार फिर से साझेदारी को मजबूत करना होगा। इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी और क्लाइमेट चेंज भी उनकी प्राथमिकता हैं।
इस वर्ष थी लोकतंत्र की परीक्षा
बाइडेन ने थैंक्सगिविंग के मौके पर कहा कि इस वर्ष लोकतंत्र की परीक्षा उस समय होनी थी जब कोरोना वायरस महामारी फैल रही थी। लेकिन इसके बाद भी लोग आए और उन्होंने वोट डालने की अपनी ड्यूटी को पूरा किया। बाइडेन इस बात का जिक्र करना नहीं भूले कि वोटर्स ने रिकॉर्ड नंबर में 3 नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला है। बाइडेन ने यह भी कहा कि देश इस समय कोरोना वायरस के साथ जंग लड़ रहा है और कोशिशों को फिर से शुरू करना होगा ताकि लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सके। बाइडेन के शब्दों में, 'आज लोकतंत्र का शुक्रिया अदा करते हैं। हमनें इस बार रिकॉर्ड नंबर में अमेरिकियों को सबसे पावन अधिकार कर प्रयोग करते देखा जोकि वोटिंग था।' बाइडेन का कहना था कि 150 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वोट किया और यह एकदम असाधारण है।












Click it and Unblock the Notifications