US Election 2020: 29 साल के भारतीय अमेरिकी नीरज अंतानी ने ओहायो से जीता चुनाव, बनाया इतिहास

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव हो चुके हैं और अब वोटों की गिनती का काम जारी है। यह चुनाव सिर्फ रिपब्लिकन राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन के बीच व्‍हाइट हाउस की रेस का ही चुनाव नहीं है बल्कि इसमें अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्‍यों का भी चुनाव होना है। इनमें से ही एक हैं 29 साल के भारतीय-अमेरिकी नीरज अंतानी जो रिपब्लिकन पार्टी के हैं। नीरज ने 3 नवंबर को हुए चुनावों में जीत दर्ज कर एक नया इतिहास अपने नाम किया है।

neeraj

1987 में माता-पिता गए थे अमेरिका

नीरज, अमेरिकी राज्‍य ओहायो से सीनेट का चुनाव जीते हैं और इसके साथ ही वह पहले ऐसे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं जिन्‍हें इस राज्‍य में जीत हासिल हुई है। नीरज ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्‍होंने लिखा, 'मैं राज्‍य के सीनेटर का चुनाव जीतकर काफी कृतज्ञ हूं। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्‍होंने मेरे लिए वोट किया, मेरी टीम और मेरे समर्थकों का भी। आपके सीनेटर के तौर पर मैं रोज बहुत कड़ी मेहनत करूंगा ताकि ओहायो के लोगों को उनके अमेरिकी सपने को हासिल करने का मौका मिल सके।' नीरज ने डेमोक्रेटिक पार्टी के मार्क फोगल को हराया है। अंटानी एक साइंस ग्रेजुएट हैं और साल 2014 में 23 साल की उम्र में ओहायो प्रतिनिधि सभा के लिा चुने गए थे। उस समय उन्‍होंने सबसे कम उम्र के सांसद बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अंटानी के माता-पिता साल 1987 में अमेरिका आए थे। वह वॉशिंगटन में कुछ दिन रहे और फिर इसके बाद मियामी में बस गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+