US Election 2020: कोविड-19 से उबर रही मेलानिया ट्रंप की तबीयत खराब, प्रचार अभियान से बनाई दूरी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की पत्‍नी, अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने अपने पहले चुनाव प्रचार में शामिल न होने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि मेलानिया को खांसी आ रही है और उनकी तबियत भी ठीक नहीं है। मेलानिया जो राष्‍ट्रपति ट्रंप के साथ ही कोविड-19 से संक्रमित हुई थीं, पिछले दिनों उन्‍होंने अपनी रिपोर्ट के निगेटिव आने की जानकारी दी थी। फर्स्‍ट लेडी अभी तक राष्‍ट्रपति के साथ एक भी प्रचार अभियान में नजर नहीं आई हैं। वह मंगलवार को पेंसिलवेनिया में होने वाली रैली में शामिल होने वाली थीं। लेकिन बाद में उन्‍होंने इसमें शामिल न होने का फैसला किया।

melania

पेंसिलवेनिया में थी ट्रंप की रैली

पेंसिलवेनिया बैटलग्राउंड स्‍टेट है और यहां पर ट्रंप की रैली काफी महत्‍वपूर्ण होने वाली है। फर्स्‍ट लेडी की चीफ ऑफ स्‍टाफ स्‍टेफनी ग्रेशम ने कहा, 'मिसेज ट्रंप कोविड-19 से उबर रही हैं और हर दिन अच्‍छा महसूस कर रही हैं। लेकिन उन्‍हें खांसी आ रही है और सावधानी बरतते हुए उन्‍होंने सफर न करने का फैसला किया है।' पेंसिलवेनिया की रैली पहली चुनावी रैली होती जिसमें फर्स्‍ट लेडी शामिल होने वाली थीं। पिछले वर्ष जून में उन्‍हें राष्‍ट्रपति के साथ फ्लोरिडा में एक किक-ऑफ रैली में देखा गया था। इसके बाद से ही मेलानिया चुनाव प्रचार से गायब हैं। मेलानिया आगे होने वाली रैलियों में नजर आएंगी या नहीं, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।

कोविड के बाद ड्यूटी पर लौटने की थी उम्‍मीद

पिछले हफ्ते मेलानिया ट्रंप का आधिकारिक बयान व्‍हाइट हाउस की वेबसाइट पर जारी किया गया था। इस बयान में उन्‍होंने कहा था, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरे कोविड टेस्‍ट्स भी निगेटिव आए हैं और उम्‍मीद है कि जल्‍द ही मैं ड्यूटीज पर लौट आऊंगी।' उन्‍होंने आगे कहा कि इस अच्‍छी खबर के साथ ही वह लोगों को यह बताना चाहती हैं कि उनका परिवार काफी भाग्‍यशाली था जिसे इतना अच्‍छा इलाज मिल सका। मेलानिया के शब्‍दों में, 'अगर आप बीमार हैं या फिर आपका कोई बहुत प्‍यारा शख्‍स बीमार है, तो मैं आपके और उस शख्‍स के लिए रोज प्रार्थना करूंगी।' मेलानिया ने हर उस व्‍यक्ति को थैंक्‍यू कहा है जिसने उनके परिवार के लिए प्रार्थना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+