US Election 2020: व्हाइट हाउस के और करीब पहुंचे बाइडेन, इन दो राज्यों में ट्रंप से आगे निकले

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ घंटों में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका को उसका अगला राष्ट्रपति मिल जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन व्हाइट हाउस के बहुत करीब पहुंच चुके हैं जबकि वर्तमान राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपनी कुर्सी से दूर होते जा रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया के वोट निर्णायक साबित हो सकते हैं जहां वर्तमान में वोटों की गिनती जारी है।

US Election 2020 Joe Biden overtakes Donald Trump in Pennsylvania and Georgia

बता दें कि अमेरिका के कई राज्यों के नतीजे सामने आ चुके हैं तो कुछ राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बाइडेन, डोनाल्ड ट्रंस से आगे निकल गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही नेताओं के बीच पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया में कांटे की टक्कर जारी है। पेंसिल्वेनिया में बाइडेन को अभी तक 49.5 और ट्रंप को 49.4 फीसदी वोट मिल चुके हैं। वोटों की गिनती की बात करें तो राज्य में ट्रंप को अभी तक 3,289,731 मिले और बाइडेन के खाते में 3,295,327 वोट आए हैं। वोटों की गिनती में बाइडेन फिलहाल ट्रंप से 5596 वोटों से आगे चल रहे हैं। आपको बता दें कि यहां 20 इलेक्टोरल वोट हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका चुनाव: हार की कगार पर पहुंचे ट्रंप, तो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'You're Fired Donald Trump'

उधर, जॉर्जिया में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। जॉर्जिया में बाइडन और ट्रंप के बीच फासला बहुत कम है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक जॉर्जिया में ट्रंप और बाइडेन के बीच सिर्फ 1097 वोटों का अंतर है। अब तक दोनों का मत प्रतिशत 49.4 फीसदी है। बाइडेन के खाते में 2,449,582 वोट तो ट्रंप के खाते में 2,448,485 वोट आए हैं। बता दें कि जॉर्जिया में 16 इलेक्टोरल वोट हैं।

दावा- पैनसिल्वेनिया में जीते बाइडेन, जॉर्जिया में होगी रिकाउंटिंग
इस बीच चुनाव विशेषज्ञों के एक नेटवर्क DDHQ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जो बाइडेन ने पैनसिल्वेनिया में ट्रंप को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जो बाइडेन अमेरिका के राष्‍ट्रपति बनने से बस एक कदम दूर हैं, पैनसिल्वेनिया में उनकी जीत राष्‍ट्रपति बनने के लिए निर्णायक साबित होगी। इस दावे दौरान ही जॉर्जिया की मतगणना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्जिया में फिर से वोटों की गिनती की जाएगी। अमेरिकी मीडिया ने जॉर्जिया के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ब्रैड रैफेंसपर के हवाले से कहा, जैसे-जैसे हम अंतिम गणना की ओर बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे हम अपने अगले कदम को लेकर विचार कर रहे है। ट्रंप और बाइडेन के बीच छोटे मार्जिन को देखते हुए जॉर्जिया में एक रिकाउंटिंग की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+