US Election 2020: 2 नहीं 3 बार अमेरिका के राष्‍ट्रपति बनने वाले फ्रैंकलिन डी रूजवेल्‍ट

वॉशिंगटन। अमेरिका में 46वें राष्‍ट्रपति के लिए चुनाव हो चुके हैं और अब नतीजे आने लगे हैं। मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन के बीच है और कड़ा है। अमेरिकी संविधान के मुताबिक राष्‍ट्रपति के लिए किसी व्‍यक्ति को बस दो ही मौके मिलते हैं। वहां पर तीसरे कार्यकाल का नियम नहीं है। मगर अमेरिका की राजनीति के इतिहास में एक ऐसे राष्‍ट्रपति भी हुए हैं जो तीन बार व्‍हाइट हाउस में रहकर देश की सेवा करते रहे। उन्‍होंने चौथा कार्यकाल भी जीता लेकिन बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया। हम बात कर रहे हैं फ्रैंकलिन डी रूजवेल्‍ट जो अमेरिका के 32वें राष्‍ट्रपति थे, वह तीन कार्यकाल तक व्‍हाइट हाउस में रहे।

franklin d roosevelt.jpg

Recommended Video

    US Election Result 2020: जानिए कैसे होता है US President का Election | वनइंडिया हिंदी

    1932 से 1945 पहुंचे व्‍हाइट हाउस

    फ्रैंकलिन डी रूजवेल्‍ट को FDR भी कहा जाता था। सन् 1932 में रूजवेल्‍ट ने पहली बार राष्‍ट्रपति का चुनाव जीता था। सन् 1940 में उन्‍होंने तीसरी बार चुनाव जीता था। चार साल बाद यानी 1944 में वह फिर राष्‍ट्रपति चुनावों की दौड़ में शामिल हुए और फिर जीते। दो बार से ज्‍यादा कार्यकाल जीतने वाले वह अमेरिका के इकलौते राष्‍ट्रपति थे। 12 अप्रैल 1945 को जब उन्‍हें अपना चौथा कार्यकाल शुरू किए हुए 4 माह ही हुए थे तो हैमरेज की वजह से उनका निधन हो गया था। रूजवेल्‍ट को इतने लंबे समय तक अमेरिका का राष्‍ट्रपति रहने का मौका मिला क्‍योंकि द्वितीय विश्‍व युद्ध के बाद देश अनिश्‍चतता के दौर से गुजर रहा था। निराशा और मंदी के माहौल में सिर्फ वही एक ऐसे नेता थे जो लोगों को इकट्ठा करके रख सकते थे। रूजवेल्‍ट ने अर्थव्‍यवस्‍था को मंदी के दौर से निकालने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए जिसमें न्‍यू डील नाम से चलाया गया कार्यक्रम बहुत मशहूर हुआ है। इसमें रूजवेल्‍ट ने अर्थव्‍यवस्‍था में जान फूंकने के लिए कई प्रोत्‍साहन पैकेज का ऐलान किया था। शुरूआत में यह सफल हुआ और अर्थव्‍यवस्‍था आगे बढ़ती गई। मगर सन् 1936 में मंददी का दौर फिर से शुरू हो गया।

    ब्रिटेन और चीन की कर रहे थे मदद

    रूजवेल्‍ट ने चीन और ब्रिटेन को युद्ध के दौरान रकम मुहैया कराई। साथ ही उन देशों की मदद की जो जर्मनी में नाजी सत्‍ता के खिलाफ लड़ रहे थे। उन्‍होंने कुछ हद तटस्‍थ रहने की कोशिश की। 7 दिसंबर 1941 को जब पर्ल हार्बर की घटना हुई और जापान ने हमला किया तो रूजवेल्‍ट ने देश को भरोसा दिलाया कि अमेरिका साथी देशों के साथ मिलकर द्वितीय विश्‍व युद्ध में शामिल हो रहा है। एफडीआर अकेले ऐसे अमेरिकी राष्‍ट्रपति थे जिन्‍होंने तीन कार्यकाल में जीत सुनिश्चित की। दूसरे राष्‍ट्रपतियों ने भी इसकी कोशिशें की लेकिन उन्‍हें सफलता हासिल नहीं हो सकी। सन् 1980 में तीन साल के ब्रेक के बाद यूलिसियस एस ग्रांट ने फिर से चुनाव में किस्‍मत आजमाने की कोशिश की। लेकिन वह पार्टी का नॉमिनेशन नहीं जीत सके। इसके दो दशक बाद थियोडर रूजवेल्‍ट को उस समय राष्‍ट्रपति बनाया गया जब विलियम मैकेन्‍ली की हत्‍या कर दी गई थी। साल 1901 से 1909 तक वह राष्‍ट्रपति रहे। तीन वर्ष बाद उन्‍होंने फिर से राष्‍ट्रपति बनने की कोशिश की लेकिन वुड्रो विल्‍सन के हाथों चुनाव हार गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+