US Election 2020: डोनाल्‍ड ट्रंप ने किया फ्लोरिडा, एरिजोना में अच्‍छे वोट मिलने का दावा, फिर से 4 साल मिलने का भरोसा

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मंगलवार को पूरा विश्‍वास है कि वह अगले चार सालों के लिए फिर से अमेरिकी राष्‍ट्रपति के पद पर रहने वाले हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्‍हें इस बारे में जानकारी मिली है कि रिपब्लिकंस अहम राज्‍य जैसे फ्लोरिडा और एरिजोना में काफी अच्‍छा परफॉर्म कर रहे हैं। ट्रंप ने इसके साथ ही कहा कि उनके पास एक बार फिर अच्‍छे चार सालों का मौका आने वाले है।

donald-trump-china

Recommended Video

    US Election Result 2020: रुझानों में Biden आगे, Florida और Texas में जीते Trump | वनइंडिया हिंदी

    जीत की कोई स्‍पीच नहीं है तैयार

    राष्‍ट्रपति ट्रंप, रिपब्लिकन नेशन कॉन्‍फ्रेंस के हेडक्‍वाटर्र वर्जिनिया में मौजूद थे। उन्‍होंने कहा, 'मुझे पता लगा है कि हम फ्लोरिडा, एरिजोना में अच्‍छा कर रहे हैं, टेक्‍सास में असाधारण रूप से बेहतर कर रहे हैं, हम हर जगह से अच्‍छे नतीजे हासिल करने वाले हैं। मेरा ख्‍याल है कि हमारी रात अच्‍छी गुजरने वाली है और हमें फिर से महान चार साल मिलने वाले हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्‍या उन्‍होंने जीत के बाद कोई स्‍पीच तैयार की है तो इस पर राष्‍ट्रपति ने जवाब दिया, 'अभी मैं फिलहाल इस पर नहीं सोच रहा हूं। उम्‍मीद है कि दो में से कोई एक ही होगा। जीतना आसान है लेकिन हारना बहुत मुश्किल है-मेरे लिए तो हारना बहुत ही मुश्किल है। जब आप रैलियों को देखते हैं, आपको नजर आता है कि देश में बहुत प्‍यार है और असाधारण तौर पर एकता है।' अपने कैंपेन के बारे में उन्‍होंने कहा, 'हमनें रैलियां कीं और इन रैलियों में प्‍यार देखने को मिला। पहले हमें ऐसा अनुभव कभी नहीं हुआ। मेरे ख्‍याल से यह रैलियों का मिला-जुला रूप था और दूसरी बहस से हमें बढ़ती मिली।' ट्रंप के मुताबिक सफलता ने सबको एक साथ लाकर खड़ा कर दिया और 33.1 प्रतिशत तक जीडीपी पहुंची और इस तरह के आंकड़ें पहले कभी नहीं देखने को मिले।

    विजेता का नाम आने में लग सकता है समय

    ट्रंप ने इस दौरान कोरोना वायरस वैक्‍सीन पर भी बात की। उन्‍होंने कहा, 'वैक्‍सीन जल्‍द ही आने वाली है। वैज्ञानिकों को सफलता मिल रही है और पिछल साल बेस्‍ट था तो अगला साल सफलता से भरा होगा।' राष्‍ट्रपति ट्रंप ने इस दौरान मास्‍क नहीं पहना था। ट्रंप से जब सवाल किया गया कि रिपब्लिकंस ने चुनावों में कैसा परफॉर्म किया तो उनका जवाब था, 'मेरे ख्‍याल से पेंसिलवेनिया काफी महत्‍वपूर्ण है और फ्लोरिडा भी अहम है। बहुत से लोगों टेक्‍सास के बारे में बात करते हैं। हमें असाधारण विजय मिलने वाली है।' अमेरिका में करीब 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्‍यादा लोग अपना वोट डाल चुके हैं। इस वर्ष लगभग 239 मिलियन लोग वोटिंग के योग्‍य हैं। डाक से आए मतपत्रों को गिनने में कुछ दिन लग सकते हैं यानी विजेता का नाम चुनाव खत्‍म होने के कुछ घंटों बाद तक नहीं पता लग सकेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+