US Election 2020: हार मानने को तैयार नहीं हैं राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, दे डाली बाइडेन को वॉर्निंग

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप हार की तरफ हैं लेकिन इसे स्‍वीकार करने का उनका कोई इरादा नहीं है। ट्रंप ने अपने करीबियों को बताया है कि अगर उनकी जीत के रास्‍ते बंद भी हो जाते हैं तो भी वह व्‍हाइट हाउस नहीं छोड़ेंगे। शुक्रवार को अपने एक बयान के साथ ही रिपब्लिकन ट्रंप ने इस तरफ इशारा कर दिया है। पूर्व उप-राष्‍ट्रपति और डेमोक्रेट जो बाइडेन इस समय जीत की तरफ हैं और उन्‍हें बस 6 वोट्स चाहिए जो उन्‍हें राष्‍ट्रपति पद पर पहुंचा देंगे।

Recommended Video

      US Election Results 2020 : Joe Biden ने फिर किया जीत का दावा तो Trump ने दी चेतावनी | वनइंडिया हिंदी
      donald-trump-florida

      हर बैटलग्राउंड में पीछे ट्रंप

      फिलहाल काउंटिंग जारी है और ट्रंप हर बैटेलग्राउंड स्‍टेट में बाइडेन से पीछे चल रहे हैं। ट्रंप ने अभी तक अपनी वह स्‍पीच तैयार नहीं की है जिसमें वह हार को स्वीकारने की बात कहते हुए नजर आएंगे। सूत्रों की मानें तो ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस छोड़ने की कोई भी इच्‍छा जाहिर नहीं की है। ट्रंप की इस इच्‍छा को उनके करीबियों और उनके बेटों का भी समर्थन मिल रहा है। साथ ही उनके सलाहकार भी लगातार उन्‍हें उकसाने में लगे हुए हैं। इस बीच ट्रंप ने चेतावनी दे डाली है कि जो कानूनी लड़ाई उन्‍होंने छेड़ी है, वह तो एक शुरुआत भर है। ट्रंप के मुताबिक उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी जो बाइडेन को वह गलत तरीके से राष्‍ट्रपति का ऑफिस हासिल नहीं करने देंगे। ट्रंप के करीब जिसमें उनके चीफ ऑफ स्‍टाफ मार्क मिडो शामिल हैं, उन्‍होंने राष्‍ट्रपति को समझाने की कोशिशें भी नहीं की है कि असल स्थिति क्‍या है। इसके बजाय वह उस गलत धारणा को बल दे रहे हैं जिसमें ट्रंप लगातार वोट चोरी करने की बात कह रहे हैं। इसकी वजह से उनके स्‍टाफ के कुछ लोग भी उनसे नाराज हैं। मिडो के जूनियर मान रहे हैं कि वह राष्‍ट्रपति के दिमाग में ये बातें डाल रहे हैं कि चुनाव गैर-कानूनी हैं और ये सभी बातें पूरी तरह से आधारहीन हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+