US Election 2020: डोनाल्‍ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर लगाया चोरी का आरोप, ट्विटर ने ट्वीट छिपाए

वॉशिंगटन। अमेरिका में 46वें राष्‍ट्रपति के लिए चुनाव हो चुके हैं और अब नतीजे आने लगे हैं। मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन के बीच है और कड़ा है। राष्‍ट्रपति ट्रंप एक बार फिर व्‍हाइट हाउस में लौटने की तरफ देख रहे हैं। ट्रंप ने इस बीच डेमोक्रेट्स पर चुनावों में चोरी का आरोप लगाया। ट्रंप ने ट्वीट कर डेमोक्रेट्स पर हमला बोला लेकिन ट्विटर ने उनकी ट्वीट को छिपा दिया।

trump-tweets-100

आज राज बयान जारी करेंगे ट्रंप

ट्रंप ने ट्वीट किया और लिखा, 'हम बड़े लक्ष्‍य की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन वो चुनावों को चोरी करने की कोशिशें कर रहे हैं। हम उन्‍हें ऐसा नहीं करने देंगे। चुनाव बंद होने होने के बाद वोट नहीं डाले जा सकते हैं।' ट्रंप ने इसके साथ ही कहा है कि वह आज रात एक बयान जारी करेंगे। राष्‍ट्रपति ट्रंप और पूर्व उपराष्‍ट्रपति बाइडेन दोनों के बीच पारंपरिक राज्‍यों में कांटे की टक्‍कर है। ट्रंप अब तक अलास्‍का, अराकंसास, केंटुकी, लुसियाना, मिसीसिपी, नेब्रास्‍का, नॉर्थ डकोटा, ओकलाहोमा, साउथ डकोटा, टेनेसी, वेस्‍ट वर्जिनिया, व्‍योमिंग, इंडियाना और साउथ कैरोलिना में जीत हासिल कर चुके हैं।

trump-tweets.jpg

फ्लोरिडा में जीते ट्रंप

न्‍यूज एजेंसी एपी की तरफ से बताया गया है कि राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप फ्लोरिडा में जीत चुके हैं। इस राज्‍य के 29 इलेक्‍टोरल वोट्स भी उनके खाते में गए हैं। फ्लोरिडा एक बड़ा बैटलग्राउंड स्‍टेट है और ट्रंप के दोबारा चुनाव में यह राज्‍य बड़ी भूमिका अदा करने वाला है। राष्‍ट्रपति ट्रंप अब धीरे-धीरे चुनावी मैदान में वापसी कर रहे हैं। फॉक्‍स न्‍यूज, सीएनएन और न्‍यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अब रेस कड़ी होती जा रही है। बाइडेन के पास 237 इलेक्‍टोरल वोट्स हैं और ट्रंप अब तक 210 वोट जीत चुके हैं। कुल इलेक्‍टोरल वोट्स 538 हैं और चुनाव जीतने के लिए विजेता को 270 वोट चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+