अमेरिकी ड्रग एजेंसी FDA ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड वैक्सीन को लेकर जारी की चेतावनी

वॉशिंगटन, 06 मई। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने गुरुवार को जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वायरस की वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है। एफडीए की ओर से कहा गया है कि 18 साल से ऊपर के लोगों को लगाई जाने वाली जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन से अमेरिकी लोगों को ब्लड क्लॉट का खतरा है, जोकि जानलेवा साबित हो सकती है, , लिहाजा चेताया जाता है कि इसक वैक्सीन का इस्तेमाल सीमित तौर पर किया जाए। दरअसल ताजा समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि इस वैक्सीन के इस्तेमाल से टीटीएस यानि थ्रोम्बोसिटोपेनिया सिंड्रोम का खतरा है, जोकि जानलेवा भी हो सकता है, इससे रक्त में थक्का बन जाता है। बता दें कि पिछले साल फरवरी माह में जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की अनुमति दी गई थी।

johnson

एफडीए के सेंटर फॉर बायोलॉजिक्स इवैलुएशन एंड रिसर्च के डायरेक्टर पीटर मार्क्स ने कहा कि हमारी ताजा जांच में यह बात सामने आई है कि इस वैक्सीन से खतरा है, इसी के चलते इसके इस्तेमाल को सीमित किया गया है। एफडीए काफी करीब से वैक्सीन को जांच रही थी, हमने पाया कि इसमे टीटीएस उपलब्ध है, जिसके बाद हमने इसके इस्तेमाल को लेकर फिर से नए सिरे से अनुमति देने की बात कही है। इस साल 18 मार्च को एफडीए और यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने 60 ऐसे मामलों की पहचान की थी जिनमे टीटीएस था, जिसमे से 9 मामले काफी गंभीर थे।

पिछले साल दिसंबर माह में सीडीसी वैक्सीन एडवायजरी कमेटी ने जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन को लेकर ताजा अपडेट दी थी, जिसमे हा गया था कि 18 साल से ऊपर के लोगों में इस वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन जिस तरह से इस वैक्सीन के इस्तेमाल के बाद टीटीएस की समस्या सामने आई, उसने वैक्सीन पर सवाल खड़ा कर दिया है। टीटीएस के मामले वैक्सीन लगवाने के तकरीबन एक या दो हफ्ते के बाद सामने आते हैं। इसमें सांस लेने में दिक्कत, छाती में दर्द, पैर में सूजन, पेट में दर्द, सिर में दर्द, धुंधला दिखाई देने जैसी समस्या आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+