अमेरिका ने ISIS और अलकायदा के फाइनेंसिंग कैंपेन को किया नष्ट, जब्त की करोड़ों की क्रिप्टोकरेंसी

वॉशिंगटन। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने साइबर से जुड़े 3 टेरर फाइनेंसिंग कैंपेन को नष्ट करने का ऐलान किया। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने जिन कैंपने को नष्ट किया हैं वे अल-कसम ब्रिगेड, अल-कायदा और आईएसआईएस के लिए फंडिग करते थे। अमेरिकी प्रशासन ने इस अभियान के तहत लाखों डॉलर के अलावा 300 से अधिक क्रिप्टोकरेंसी खाते जब्त किए हैं।

US Dept of Justice announces dismantling of 3 terror financing cyber enabled campaigns

अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने अल-क़ायदा, इस्लामिक स्टेट, और हमास की सैन्य शाखा को फंड करने के लिए करोड़ों डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है। यह अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन टेरर फंडिग की जब्ती है। प्रत्येक समूह ने क्रिप्टोकरेंसी और सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपने आतंकी अभियानों के लिए ध्यान आकर्षित करने और धन जुटाने के लिए किया।

अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया कि, लाखों डॉलर के अलावा 300 से अधिक क्रिप्टोकरेंसी खाते, चार वेबसाइट और चार फेसबुक पेज जब्त किए हैं। ये सभी आपराधिक गतिविधियों से संबंधित हैं। ट्रेजरी सचिव स्टीवन टी मनुचिन ने कहा कि, आतंकवादी नेटवर्क अब प्रौद्योगिकी का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। डिजिटल दुनिया में जटिल वित्तीय लेनदेन का संचालन कर रहे हैं, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अल-कायदा समूहों की मदद करने के लिए धन उगाहने वाले नेटवर्क में से एक सीरिया में स्थित है। ये नेटवर्क टेलीग्राम मैसेजिंग चैनलों और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करके बिटकॉइन की लॉन्ड्रिंग कर रहे थे। इन्हीं माध्यमों के जरिए के चंदे के लिए भी संपर्क करते थे। उनके कुछ मैसजों से पता चला है कि, वे हथियारों के लिए पैसे इकट्ठे कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+