हर कॉम्‍बेट मिशन का हिस्‍सा बनेंगी अमेरिकी सेनाओं में शामिल महिलाएं

वाशिंगटन। एक ऐतिहासिक फैसले के तहत पेंटागन ने फारवर्ड पोस्‍ट के कॉम्‍बेट मिशन के साथ ही सेना के सभी पदों को महिलाओं के लिए खोलने का निर्णय किया है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस पर कहा है कि यह कदम देश के सशस्त्र बलों को मजबूत करेगा।

US-army

अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने पेंटागन में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि हम खुद को देश के आधे कौशल और हुनर से वंचित नहीं रख सकते। हमें हर उस व्यक्ति से पूर्ण लाभ लेना है, जो हमारे मानकों पर खरा उतरता है।

बीते कई वर्षों में, विशेषकर ओबामा प्रशासन के पिछले सात वर्षों में सशस्त्र बलों को धीरे-धीरे महिलाओं के लिए खोला जा रहा था।

बहरहाल, सेना में इस समय करीब 10 प्रतिशत पद ऐसे हैं, जिनपर महिलाओं की नियुक्ति नहीं हो सकती। इनमें पैदल सेना, बख्तरबंद, टोही बल और कुछ विशेष अभियान इकाइयां शामिल हैं।

कार्टर के मुताबिक आज वह लगातार चले आ रहे अपवादों को जारी न रखने की घोषणा कर रहे हैं। इसके तहत इन बचे हुए सभी पदों और पेशों को महिलाओं के लिए खोला जाता है।

इसका अर्थ यह है कि जब तक वे योग्य पाई जाती हैं और मानकों पर खरी उतरती हैं, तब तक वे अभूतपूर्व तरीके से हमारे मिशन में योगदान देती रह सकेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+