अचानक इराक पहुंचे अमेरिकी रक्षा सचिव कार्टर
इराक के शहर मोसुल में आईएसआईएस के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच ही अमेरिकी रक्षा सचिव एश्टन कार्टर टर्की होते हुए बगदाद पहुंंचे हैं।
बगदाद। अमेरिका के रक्षा सचिव एश्टन कार्टर बिना किसी पूर्व घोषणा के इराक की राजधानी बगदाद पहुंचे हैं। कार्टर यहां पर मोसुल में आईएसआईएस के खिलाफ जारी अमेरिकी अभियान की प्रगति का जायजा लेंगे। कार्टर, टर्की की राजधानी अंकारा से होते हुए इराक पहुंचे हैं।

क्यों टर्की गए थे कार्टर
कार्टर ने अंकारा में भी टर्की के कई नेताओं से मुलाकात की थी। कार्टर इराक की चिंता के बाद भी आईएसआईएस के खिलाफ जारी लड़ाई में टर्की की भूमिका को और मजबूत करने के मकसद से टर्की पहुंचे थे।
गौरतलब है कि इराक की सेनाएं अमेरिकी सेनाओं की मदद से पिछले शनिवार से मोसुल के पास के शहर काराकोश पर दोबारा नियंत्रण के लिए आगे बढ़ रही हैं।
4800 अमेरिकी सैनिक और 100 कमांडो
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काराकोश में किसी समय में ईसाईयों की एक बड़ी आबादी रहती थी। आज यह शहर पूरी तरह से खाली हो चुका है और आईएसआईएस ने यहां पर बारूदी सुरंगे बिछा दी हैं।
इराक में इस समय 4800 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तो 100 स्पेशल अमेरिकी कमांडोज मौजूद हैं।
सोमवार से मोसुल में आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई शुरू हुई है और इराक की सेना दक्षिण की ओर से तो कुर्द फाइटर्स पूर्व की ओर से मोसुल के लिए बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications