अब ग्‍लोबल टेररिस्‍ट है हक्‍कानी नेटवर्क का अजीज हक्‍कानी

वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्‍तान में मौजूद और अफगानिस्‍तान में अमेरिका और भारत विरोध हमलों को अंजाम देने वाले हक्‍कानी नेटवर्क के अजीज हक्‍कानी को ग्‍लोबल टेररिस्‍ट घोषित कर दिया है।

aziz-haqqani-g;obal-terrorist

पाकिस्‍तान में मौजूद हक्‍कानी नेटवर्क

इसके साथ ही अजीज अब अमेरिकी ओर से लगाए गए कई तरह के बैन के दायरे में आ गया है। हक्‍कानी नेटवर्क जो कि पाक में ही बेस्‍ड है, भारत विरोधी हमलों की साजिश रचता है। पाक की ओर से इसे परोक्ष तौर पर मदद भी की जाती है।

ग्‍लोबल टेररिस्‍ट घोषित होने के बाद अब हक्‍कानी के साथ कोई भी अमेरिकी नागरिक अगर संबंध रखेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अमेरिका में अगर उसकी कोई भी प्रॉपर्टी होगी तो उसे जब्‍त किया जाएगा।

पिछले वर्ष अगस्‍त में अमेरिका ने अजीज के बारे में कोई भी जानकारी देने पर 50 लाख डॉलर के ईनाम की घोषणा की थी।

कौन है अजीज हक्‍कानी

  • अजीज हक्‍कानी, हक्‍कानी नेटवर्क का सबसे सीनियर मेंबर है।
  • वह हक्‍कानी नेटवर्क के नेता सिराजुद्दीन हक्‍कानी का भाई है।
  • उस पर अमेरिका की ओर से 50 लाख डॉलर का ईनाम है।
  • उस पर अफगान सरकार के ठिकानों पर आईडी ब्‍लास्‍ट की साजिश का आरोप है।
  • बदरुद्दीन की मौत के बाद अब वह अफगानिस्‍तान में सभी बड़े हमलों की साजिश को अंजाम दे रहा है।
  • सितंबर 2012 में अमेरिका ने हक्‍कानी नेटवर्क को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया था।
  • हक्‍कानी नेटवर्क पर अफगानिस्तान में भारत के खिलाफ कई हमलों का भी आरोप है।
  • काबुल में भारतीय मिशन पर वर्ष 2008 में हुए हमले में हक्‍कानी शामिल था।
  • इस हमले में 58 लोगों की जान गई थी।
  • अफगानिस्तान के एक गेस्ट हाउस पर जून में आतंकी हमला हुआ था।
  • हमले में चार भारतीयों सहित 14 लोग मारे गए थे।
  • आतंकियों ने भारतीय राजदूत अमर सिन्हा को निशाना बनाने के लिए वहां पर हमला किया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+