अमेरिका में ओमिक्रॉन से चरमराया हेल्थ सिस्टम, 200% से ज्यादा बढ़ी अस्पतालों में भर्ती, मचा हड़कंप

अमेरिका में ओमिक्रॉन वेरिएंट से तबाही मच सकती है। अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 60% का उछाल आया है।

वॉशिंगटन, दिसंबर 31: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा अगर कहीं तबाही फैली है, तो वो अमेरिका है, जहां अभी तक आठ लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है और बाइडेन प्रशासन के अंदर कोविड 19 तबाही से देश को बचाने के लिए 'झगड़ा' हो रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच बढ़े मतभेद के बीच अमेरिकी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 100 से 200 प्रतिशत का सीधा उछाल आया है, जिसके बाद अमेरिका में एक बार फिर से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। वहीं, देश के हेल्थ एक्सपर्ट्स ने कहा है कि, हमने अभी तक कोविड को रोकने के लिए जो कुछ भी किया है, सारी स्थितियां पलट गई हैं और हम वो स्थिति देख रहे हैं, जिसे हमने अभी तक नहीं देखा है।

भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 60% बढ़ी

भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 60% बढ़ी

सबसे घनी आबादी वाले अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी में एक हफ्ते पहले कोविड-19 के लिए अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 60% का उछाल आया है। सबसे हैरानी की बात ये है कि, जब पिछले साल टीकाकरण उपलब्ध नहीं था, उस वक्त न्यू जर्सी में आज के मुकाबले सिर्फ 122 मरीज ही ज्यादा अस्पताल में भर्ती करवाए गये थे। रिपोर्ट के मुताबिक न्यू जर्सी में एक दिन में 3604 कोरोना मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है, जबकि, पिछले साल दिसंबर में जब वैक्सीनेशन शुरू ही हुआ था, उक्त 3726 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। यानि, टीकाकरण के बाद भी न्यू जर्सी में कोविड मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की संख्या के मामले में ज्यादा कमी नहीं आई है। वहीं, न्यू जर्सी में कोविड की वजह से पिछले 24 घंटे में 38 मरीजों की मौत हुई है, जबकि पिछले 24 घंटे में न्यूजर्सी में 27 हजार 975 नये कोविड मरीज मिले हैं।

हाहाकार के बाद भी प्रतिबंध नहीं

हाहाकार के बाद भी प्रतिबंध नहीं

न्यू जर्सी में भले ही अस्पतालों मे भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अचानक 60 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है, फिर भी न्यूजर्सी में प्रतिबंध नहीं हैं। प्रांत की सरकार लोगों के डर की वजह से प्रतिबंधों का ऐलान नहीं कर रही है, जबकि नये साल की पूर्व संध्या से पहले मेडिकल एक्सपर्ट प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं और सिर्फ टीका लगवा चुके लोगों को ही घर से बाहर निकलने की अनुमित है। न्यू जर्सी राज्य के कई महापौर ने प्रांत की सरकार से आग्रब किया है कि, सार्वजनिक जगहों पर भीड़ इकट्ठा होने से रोकने के लिए कुछ सख्त कदम उठाए जाएं और रेस्टोरेंट, पब और बार को फिलहाल बंद कर दिए जाएं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांतीय सरकार मे ऐसा करने से मना कर दिया है।

कुछ जगहों पर मास्क लगामा जरूरी

कुछ जगहों पर मास्क लगामा जरूरी

रिपोर्ट के मुताबिक, मैनहट्टन से हडसन नदी के पार होबोकेन ने बुधवार को सार्वजनिक भवनों और व्यवसायों के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और उन रेस्टोरेंट्स को फौरन बंद कर दिया है, जिनके यहां कोई स्टाफ कोविड पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन ऐसा कुछ ही जगहों पर किया गया है। वहीं, न्यू ब्रंसविक, पैटरसन और मोंटक्लेयर के मेयरों ने मास्किंग नियमों की घोषणा की है और सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं, अगले हफ्ते से प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि, सभी लोगों के घर जाकर उनका टेस्ट किया जाएगा, जिसके परिणाम 24 घंटे के अंदर में दिए जाएंगे, हालांकि, अमेरिका में जांच किट की भारी कमी देखते हुए अभी कहना मुश्किल है, कि ये दावा कितना सही साबित हो पाएगा।

तेजी से बिगड़ रही है स्थिति

तेजी से बिगड़ रही है स्थिति

अमेरिका में काफी तेजी से स्थिति बिगड़ने लगी है और पिछले 24 घंटे में अमेरिका में करीब 5 लाख नये मरीज मिले हैं और अमेरिका का ये खतरनाक रिकॉर्ड है। न्यूयॉर्क टाइम्स डेटाबेस के अनुसार, बुधवार को अमेरिका में वायरस के 4 लाख 88 हजार नये मरीज मिले हैं। हालाँकि, आशंका इस बात को लेकर है कि, सैकड़ों मरीज पॉजिटिव होने के बाद भी टेस्ट करवाने नहीं आ रहे हैं, लिहाजा ये स्थिति अमेरिका के लिए ठीक नहीं है।

एक्सपर्ट्स ने जताई भारी चिंता

एक्सपर्ट्स ने जताई भारी चिंता

जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल में आपदा चिकित्सा के प्रमुख डॉ जेम्स फिलिप्स ने सीएनएन को बताया कि, "यह किसी भी चीज के विपरीत है जिसे हमने कभी देखा है, यहां तक ​​​​कि कोविड के पूर्व उछाल के दौरान भी इतने मामले नहीं थे। वहीं, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गये आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में अमेरिका में दोगुने से ज्यादा मरीज हो चुके हैं। पिछले साल जनवरी में अमेरिका में नये मामलों की संख्या कम होकर ढाई लाख से नीचे जा चुकी थी, लेकिन अमेरिका में आधी से ज्यादा आबादी को वैक्सीन लगने के बाद भी एक दिन में करीब 5 लाख मरीजों का मिलना बहुत बड़ी चिंता की बात है।

कौन-कौन से राज्य हैं प्रभावित

कौन-कौन से राज्य हैं प्रभावित

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और शिकागो सहित पूरे अमेरिका के राज्यों और शहरों में रिकॉर्ड केस मिल रहे हैं। जॉर्जिया मे स्थिति संभालने के लिए 200 से ज्यादा नेशनल गार्ड के जवानों को अस्पतालों में भेजा गया है, वहीं एरिजोना और न्यू मैक्सिको में संघीय चिकित्सा कर्मियों ने स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए तैनात किया है। अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अमेरिकियों से आने वाले हफ्तों में गंभीर संकट के लिए तैयार रहने की अपील की है और कहा है कि, आने वाले दिनों में लोगों का जीवन कोविड वायरस की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

जॉर्जिया में स्थिति ऑउट ऑफ कंट्रोल

जॉर्जिया में स्थिति ऑउट ऑफ कंट्रोल

वहीं, जॉर्जिया में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 200 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है और ज्यादातर अस्पतालों में क्षमता से कई गुना ज्यादा मरीजों को भर्ति किया गया है। देश भर के अस्पतालों में हड़पंच मचने की खबर है और न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क से अर्कांसस और शिकागो तक में रिकॉर्ड संख्या में मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिल रही है और अस्पतालों की क्षमता पर काफी ज्यादा बोझ पड़ने से हेल्थ सिस्टम के चरमराने की आशंका बन गई है। वहीं, लुइसियाना में, कोविड-19 अस्पताल में पिछले दो हफ्तों में मरीजों की संख्या तीन गुना ज्यादा बढ़ गई है और राज्य के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कैथरीन ओ'नील ने कहा कि, अस्पतालों पर बोझ लगातार बढ़ता ही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+