क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर मॉडल ने लगाया 2009 में रेप करने का आरोप, आज से सुनवाई शुरू, जानिए पूरा मामला

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बलात्कार के आरोपों से बचाने के लिए अमेरिका में आज से सुनवाई शुरू हो रही है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 2009 में लास वेगास में कैथरीन मेयोर्गा (Kathryn Mayorga) नाम की मॉडल संग बलात्कार करने का आरोप लगा था।

मॉडल के वकील ने अदालत से जून 2022 में मामले की बर्खास्तगी को पलटने और 2018 में नेवादा में पहली बार दायर किए गए नागरिक मुकदमे को फिर से खोलने की मांग की थी।

Kathryn Mayorga

मॉडल ने दावा किया था कि 2009 में लास वेगास के होटल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उनका रेप किया था। इसके बाद ये मामला लंबे वक्त तक कोर्ट में चला।

साल 2022 में अमेरिका की एक अदालत ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस मामले में बरी कर दिया था। इसके बाद साल 2022 में में ही एक बार फिर से मॉडल ने इसी फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी।

लास वेगास में रहने वाली पूर्व शिक्षिका और मॉडल मेयोर्गा 25 वर्ष की थीं, जब वह 2009 में एक नाइट क्लब में रोनाल्डो से मिलीं। वह उनके और अन्य लोगों के साथ उनके होटल सुइट में गईं।

उसने लगभग एक दशक बाद दायर अपने मुकदमे में आरोप लगाया कि तब 24 साल के रोनाल्डो ने बेडरूम में उसका यौन उत्पीड़न किया था।
रोनाल्डो शुरू से ही अपने उपर लगे इन आरोपों को गलत बताते हैं।

उन्होंने इस बारे में कहा था कि वे अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से इनकार करते हैं। रेप एक घिनौना अपराध है जो मेरी मान्यताओं के खिलाफ जाता है। वह अपने ऊपर लगे इन आरोपों को गलत साबित करना चाहते हैं।'

डेर स्पाइगल पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक मायोर्गा ने कथित घटना के कुछ देर बाद ही लॉस वेगस के पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। रोनाल्डो ने इसके बाद अपने वकीलों के माध्यम से कहा था कि उनके बीच सेक्स सहमति से हुआ था।

रोनाल्डो ने कहा कि वे दोनों 2010 में एक गोपनीयता समझौते पर पहुंचे थे, जिसके तहत मेयोर्गा को 275,000 डॉलर मिले थे। इस समझौते के तहत उन्हें इन आरोपों के बारे में कभी बात नहीं करनी थी

रोनाल्डो के वकीलों ने दावा किया कि यह पैसा किसी भी पक्ष को इसके बारे में बात करने से रोकने के लिए दिया गया था, जबकि यह भी कहा गया कि सुपरस्टार फुटबॉल उन पर लगाए गए आरोपों से निर्दोष है।

लेकिन इस घटना के एक दशक बाद मी टू कैंपेन शुरू हुआ जिससे प्रभावित होकर मेयोर्गा ने रोनाल्डो की असलियत दुनिया के सामने उजागर करने का फैसला किया।

रोनाल्डो दुनिया के सबसे अधिक पहचाने जाने वाले और सबसे अमीर एथलीटों में से एक हैं। वह रियल मैड्रिड, मैनचेस्टर यूनाइटेड और जुवेंटस के लिए खेल चुके हैं और सऊदी अरब में आकर्षक करियर शुरू करने वाले कई हाई-प्रोफाइल सितारों में से एक हैं।

(वन इंडिया हिंदी आम तौर पर उन लोगों का नाम नहीं लेता है जो कहते हैं कि वे यौन उत्पीड़न के शिकार हुए हैं, लेकिन मेयोर्गा ने अपना नाम सार्वजनिक करने के लिए लेस्ली मार्क स्टोवाल सहित अपने वकीलों के माध्यम से सहमति दी।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+