अमेरिका में फिर से पुलिस बर्बरता की वजह से अश्वेत व्यक्ति की मौत
अमेरिका में एक और नस्लभेदी घटना सामने आई है। यहा अश्वेत व्यक्ति की पुलिस की बर्बरता की वजह से मौत हो गई है। ओहायो पुलिस की ओर से बॉडी कैमार की फुटेज जारी की गई है।
जिसमे देखा जा सकता है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई वह बार-बार चिल्लाकर पुलिस अधिकारी से कह रहा है कि मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं। दरअसल पुलिस अधिकारी इस अश्वेत व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए नीचे गिरा रहे हैं।

कैंटन पुलिस विभाग की ओर से बुधवार को इसका वीडियो जारी किया गया है, जिसेम देखा जा सकता है कि 53 वर्षीय ईस्ट कैंटन निवासी फ्रैंक ई टायसन की मौत हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं और टायसन का सामना करते हैं और उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश करते हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारियों को टायसन को गिरफ्तार करने में काफी दिक्कत हो रही है। एक अधिकारी टायसन को घुटने के बल नीचे गिराने की कोशिश कर ररहा है जबकि कुछ अधिकारी टायसन को पीठ के पीछे से नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान टायसन कहते हैं कि मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं।
वीडियो के अनुसार टायसन के आखिरी शब्द यही थे कि मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं। कुछ देर बाद टायसन शिथिल हो जाते हैं, पुलिस उनकी नब्ज को चेक करती है और पाती है कि टायसन की मौत हो गई। यह एनकाउंटर 18 अपारैल का है, जब दो अधिकारी घटना स्थल पर शिकायत मिलने पर पहुंचते हैं।
पुलिस का कहना है कि टायसन एक कार को टक्कर मारकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस पूरे मामले में शामिल अधिकारियों की पहचान कर ली है। दोनों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। इस मामले में ओहायो ब्यूरो ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications