अमेरिका ने भारत को 'लेवल-1', पाकिस्तान को 'डेंजर जोन' में रखा, जानिए क्या है इसका मतलब?
अमेरिका ने कहा है कि, पाकिस्तान जाने वाले अमेरिकी यात्री अपनी यात्रा को लेकर पुनर्विचार करे, क्योंकि वहां कभी भी कुछ भी हो सकता है।
वॉशिंगटन, नवंबर 16: अमेरिका ने भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 'लेवल-1' नोटिस जारी किया है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकियों के लिए 'लेवल वन' कोविड-19 नोटिस जारी किया है।

क्या होता है 'लेवल-1' नोटिस
अमेरिका पहले से भी भारतीय लोगों के साथ साथ दुनियाभर के देशों के लिए अपनी सीमा को खोल चुका है और अब भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकी यात्रियों को लिए गाइडलाइंस जारी की गई है और भारत को लेवल-1 में रखा है, जिसमें कहा गया है कि, अगर किसी को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है और वो भारत की यात्रा करता है तो उन यात्रियों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है। अमेरिका ने भारत के साथ साथ भारत के लिए भी ट्रैवल हेल्थ नोटिस जारी किया है।

'डेंजर लिस्ट' में रखा गया पाकिस्तान
हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत और पाकिस्तान के लिए लेवल टू और थ्री ट्रैवल एडवाइजरी जारी भी किया है, जिसमें अमेरिका ने पाकिस्तान की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को अपनी यात्रा को लेकर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है और इसके पीछे अमेरिका ने पाकिस्तान में आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा को वजह बताया है। वहीं भारत जाने वालों को अमेरिकी यात्रियों को अपराध और आतंकवाद के कारण ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की है। सीडीसी ने अपने स्वास्थ्य यात्रा नोटिस 'लेवल वन' में कहा, "यदि आप एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) अधिकृत टीका लगा चुके हैं, तो सीओवीआईडी-19 को अनुबंधित करने और गंभीर लक्षण विकसित करने का आपका जोखिम कम हो सकता है।"

भारत के लिए परामर्श
भारत के लिए अपने परामर्श में अमेरिकी विदेश विभाग ने अमेरिकी नागरिकों से आतंकवाद और नागरिक अशांति के कारण और पाकिस्तान से सशस्त्र संघर्ष की संभावना के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के भीतर और जम्मू और कश्मीर की यात्रा नहीं करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही अमेरिका ने भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को सतर्क रहते हुए कहा कि, ''भारतीय अधिकारी रिपोर्ट करते हैं कि, बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। यौन उत्पीड़न जैसे हिंसक अपराध पर्यटन स्थलों और अन्य स्थानों पर हुए हैं।"

पाकिस्तान के लिए परामर्श
अमेरिका ने पहले तो पाकिस्तान की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों से यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है और फिर पाकिस्तान के लिए अपनी सलाह में अमेरिकी विदेश विभाग ने अमेरिकी नागरिकों से आतंकवाद और अपहरण के कारण बलूचिस्तान प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत की यात्रा नहीं करने का आग्रह किया है, जिसमें आतंकवाद और अपहरण के कारण, और लाइन के तत्काल आसपास के क्षेत्र में भी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में अमेरिका ने आतंकवादियों की वजह से संघर्ष होने की संभावना जताई है। अमेरिका ने अपने यात्रियों को सावधान करते हुए कहा कि, ''आतंकवादी समूह पाकिस्तान में हमलों की साजिश रच रहे हैं। आतंकवाद के स्थानीय इतिहास और चरमपंथी तत्वों द्वारा हिंसा की चल रही वैचारिक आकांक्षाओं के कारण नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय सैन्य और पुलिस ठिकानों पर अंधाधुंध हमले हुए हैं।''












Click it and Unblock the Notifications