Capitol Siege: बाइडेन ने हिंसा करने वालों को कहा- 'ये घरेलू आतंकवादी, व्हाइट सुप्रीमिस्ट हैं'

US Capitol Siege: वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में कैपिटल बिल्डिंग के नाम से पहचानी जाने वाली अमेरिकी संसद में बीते बुधवार को हिंसा करने वालों को नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घरेलू आतंकवादी कहा है। बाइडेन ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए।

Joe Biden

Recommended Video

    US Capitol Hill Violence के दौरान Donald Trump अपने परिवार के साथ कर रहे थे मस्ती!| वनइंडिया हिंदी

    जिस दिन कैपिटल बिल्डिंग पर ट्रम्प समर्थकों ने हिंसा की थी उस समय जो बाइडेन के निर्वाचन पर मुहर लगाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में चर्चा हो रही थी। हिंसा के चलते कार्यवाही रोकने पड़ी थी और देर रात जाकर कांग्रेस ने इलेक्टोरल कॉलेज के नतीजों को स्वीकार किया। जो बाइडेन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

    अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराने को कहा
    बाइडेन ने कहा कि कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा करने वाले मुठ्ठी भर ठग, व्हाइट सुप्रीमिस्ट (श्वेत वर्चस्ववादी) और घरेलू आतंकवादी हैं और इन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

    बाइडेन ने कहा कि कैपिटल बिल्डिंग की सुरक्षा में असफल रहने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और ये सुनिश्चित हो कि दोबारा कभी ऐसा न हो।

    डेलवर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए "डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें (हिंसा करने वालों) उन्हें ठगों, विद्रोहियों, श्वेत वर्चस्ववादियों, और यहूदी-विरोधी लोगों का एक समूह माना जाना चाहिए। यही काफी नहीं है। ये ठग और उनके आतंकवादी, घरेलू आतंकवादी हैं। अब न्याय विभाग को फैसला करना है कि इनके साथ क्या करना है?"

    टेड क्रूज पर भी भड़के बाइडेन
    जब बाइडेन से पूछा गया कि हिंसा करने वालों पर क्या कार्रवाई हो तो उन्होंने कहा कि "उन पर जरूर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।" बाइडेन ने प्रदर्शनकारियों के साथ सेल्फी लेते कैपिटल पुलिस कर्मियों की कथित तस्वीरों की जांच की मांग भी की।

    अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने सीनेटर टेड क्रूज और दूसरे रिपब्लिकन सीनेटर को भी निशाने पर लिया। कहा "मुझे लगता है कि अगली बार चुनाव में आने पर उनके सबक मिल जाएगा। मुझे लगता है कि अमेरिकी जनता के सामने ये साफ हो गया है कि वे कौन हैं। वे बड़े झूठ का हिस्सा हैं। बड़ा झूठ का।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+