यमन: स्कूल बस पर अटैक में हुआ था अमेरिकी बम का इस्तेमाल- रिपोर्ट

नई दिल्ली। यमन में 9 अगस्त को एक स्कूल बस पर अटैक हुआ था, उसमें अमरिका बम का इस्तेमाल किया गया था। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने सऊदी अरब को इस प्रकार के बम उपलब्ध करवाए थे और इसके लिए डील भी हुई थी। यमन में हुए इस अटैक में 56 स्कूली छात्रों की मौत हुई थी और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सऊदी अरब ने कहा था कि उनका निशाना यमन में हुति विद्रोहियों का था। इस हमले के बाद यूएन ने स्वतंत्र जांच की मांग की थी।

यमन: स्कूल बस पर अटैक में हुआ था अमेरिकी बम का इस्तेमाल

सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस महीने हमले के तुरंत बाद बम के टुकड़ों की ली गई तस्वीरों से ऐसे संकेत मिलते है कि यह लेजर निर्देशित एमके 82 बम था, जिसका निर्माण रक्षा ठेकेदार लॉकहीड मार्टिन ने किया था। बता दें कि बराक ओबामा ने सऊदी अरब को इस प्रकार के बम देने के लिए रोक लगा दी थी, लेकिन ट्रंप ने सत्ता में आते ही यह प्रतिबंध हटा दिया था।

यह भी पढ़ें: यमन की छाती पर बैठकर मौत का नंगा नाच करता सऊदी अरब

अमेरिका में ट्रंप के सत्ता में आने के बाद यमन में सऊदी अरब का अटैक और ज्यादा तेज हुआ है। सऊदी का आरोप है कि वे हुति विद्रोहियों पर अटैक कर रहे हैं, जो उनके देश पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं। सऊदी का आरोप है कि यमन में हुति विद्रोहियों को ईरान का साथ मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+