जांचकर्ताओं को शक हाइजैक हो गई एमएच370

mh370usofficers
वाशिंगटन। शनिवार से गायब मलेशियन एयरलाइन की फ्लाइट एमएच370 का अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। मलेशिया से वियतनाम चीन और भारत से लेकर अमेरिका तक की अथॉरिटीज इस फ्लाइट की तलाश में जुटी हुई हैं।

कोई समझ ही नहीं पा रहा है कि आखिर बोइंग 777 विमान वाली इस फ्लाइट को जमीन निगल गई या फिर आसमान खा गया। इस बीच अमेरिकी जांचकर्ताओं ने इस बात की संभावना जताई है कि इस फ्लाइट को हाइजैक कर किसी रहस्‍यमय जगह पर ले जाया गया है।

एमएच370 ने एटीसी से आखिरी बार संपर्क करने के बाद सैंकड़ो मील का सफर तय कर डाला

जाचंकर्ताओं ने यह भी कहा है कि आखिरी बार कॉन्‍टेक्‍ट करने के चार घंटे बाद तक यह फ्लाइट हवा में ही थी।

बोइंग 777 में लगे रोल्‍स रॉयस के इंजनों के ऑटोमैटिक डाउनलोडेड डाटा के आधार पर अमेरिकी जांचकर्ता और नेशनल सिक्‍योरिटी ऑफिसरों ने इस बात की संभावना जताई है। वॉल स्‍ट्रीट जनरल ने अधिकारियों के हवाले से यह बात कही है।

वॉल स्‍ट्रीट जनरल ने यह बात जांच में शामिल दो आधिकारिक सूत्रों के आधार पर कही है। जब सिंगापुर स्थित रोल्‍स रॉयस के एक अधिकारी से इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने साफ कर दिया कि वह जांच के बारे में किसी भी तरह की टिप्‍पणी नहीं कर सकते हैं।

अगर जांचकर्ताओं की बात पर यकीन किया जाए तो फ्लाइट एमएच370 ने एटीसी से आखिरी बार संपर्क करने के बाद सैंकड़ो मील का सफर तय कर लिया था।

सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी काउंटर टेररिज्‍म अधिकारी इस बात की संभावना पर जांच केंन्द्रित कर रहे हैं कि विमान में पायलट या फिर कोई और व्‍यक्ति ऐसा है जिसने इस विमान की दिशा मोड़ने के साथ इसे किसी अनजान जगह पर ले गया।

पायलट या फिर किसी अनजान शख्‍स की ओर से ही ट्रांसपोंडर्स को भी जानबूझकर स्विच ऑफ कर दिया गया है ताकि विमान किसी भी तरह के रडार डिटेक्‍शन से बचा रहे।

ट्रांसपोंडर्स के स्विच ऑफ होने की वजह से अमेरिकी अधिकारियों का शक इस बात पर गहराता जा रहा है कि इस विमान को हाइजैक कर लिया गया है। फिलहाल अधिकारियों को हाइजैकिंग की वजहें साफ नजर नहीं आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+