मालदीव में आपातकाल:अमेरिका ने दी राष्ट्रपति यामीन को चेतावनी, कहा जल्द खत्म हो संकट
मालदीव संकट पर अब अमेरिका की ओर से चेतावनी दी गई है। अमेरिका ने मालदीव से कहा है कि वह जल्द से जल्द मौजूदा संकट को सुलझाए। अमेरिका ने मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन से कहा है कि वह देश में संसद की गतिविधियों को सही तरीके से चलने दें और देश के लोगों का भरोसा बहाल करें।
वॉशिंगटन। मालदीव संकट पर अब अमेरिका की ओर से चेतावनी दी गई है। अमेरिका ने मालदीव से कहा है कि वह जल्द से जल्द मौजूदा संकट को सुलझाए। अमेरिका ने मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन से कहा है कि वह देश में संसद की गतिविधियों को सही तरीके से चलने दें और देश के लोगों का भरोसा बहाल करें। आपको बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति यामीन ने देश में 15 दिनों के आपातकाल का ऐलान किया है।

मानवाधिकारों को न भूले मालदीव
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि वह मालदीव के लोगों के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति यामीन, सेना और पुलिस को देश का और सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करना चाहिए। अमेरिका ने मालदीव को यह भी याद दिलाया है कि उसे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों को नहीं भूलना चाहिए। वहीं दूसरी ओर यूनाइटेड नेशंस के मानवाधिकारी आयुक्त जीद राद जीद अल हुसैन ने कहा है कि मालदीव में इमरजेंसी के बाद देश में संविधान का शासन खत्म हो जाएगा, जिससे देश में असंतुलान की स्थिति होगी और और लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने में दिक्कत होगी।
ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कंट्रीज (OIC) ने भी मालदीव में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ने पर चिंता जताई है। उन्होंने ये भी कहा कि सभी पार्टियों को कानून पर आधारित शासन को ही मानना चाहिए और न्यायपालिका को आजाद रखना चाहिए। वहीं दूसरी ओर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भारत से अपील की है कि वह हालातों में हस्तक्षेप करे।












Click it and Unblock the Notifications