दुनिया का सबसे ज्यादा घातक लेजर हथियार बना रहा है अमेरिकी सेना, चीनी मिसाइलों का होगा काल

अमेरिका की सेना अगले साल विश्व की सबसे शक्तिशाली लेजर हथियार की परीक्षण करेगी।

वॉशिंगटन, नवंबर 01: दुनियाभर के वैज्ञानिक अपने-अपने देशों को शक्तिशाली बनाने के लिए दिन रात काम करते रहते हैं और पूरी दुनिया में हथियारों की रेस भी उसी रफ्तार से जारी है। इसी साल चीन ने हाइपरसोनिक मिसाइलों का परीक्षण किया है तो अगले साल अमेरिका विश्व का सबसे घातक लेजर हथियार का परीक्षण करने जा रहा है। इस लेजर हथियार के बारे में दावा किया जा रहा है, कि ये दुनिया का सबसे विध्वंसक लेजर हथियार है।

सबसे विध्वंसक लेजर हथियार

सबसे विध्वंसक लेजर हथियार

अमेरिकी सेना अगले साल अपने अब तक के सबसे शक्तिशाली 300 किलोवाट के लेजर हथियार का प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। जनरल एटॉमिक्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम्स (जीए-ईएमएस) और बोइंग मिलकर इस डिवाइस का निर्माण कर रहे हैं, जो एक शिपिंग कंटेनर के आकार का है और एक भारी ट्रक पर इसे लगाया गया है। जीए-ईएमएस के अध्यक्ष स्कॉट फॉर्नी ने एक बयान में कहा कि, "ये काफी ज्यादा ताकतवार, काफी ज्यादा घातक और अब तक बनाए गये सभी लेजर हथियारों में सबसे ज्यादा खतरनाक होगा''।

300 किलोवाट का लेजर हथियार

300 किलोवाट का लेजर हथियार

यूएस नेवी ने 2014 में यूएसएस पोंस पर 30 किलोवाट आउटपुट के साथ पहला उच्च-ऊर्जा लेजर हथियार तैनात किया था, जिसे एलएडब्ल्यूएस के रूप में जाना जाता है। ज्यादातर सैन्य लेजर हथियार 30 से 100 किलोवाट की सीमा में होते हैं, जो मुख्य रूप से छोटे ड्रोन को मार गिराने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन जिस नये लेजर हथियार का निर्माण किया जा रहा है, वो 300 किलोवाट का है और ये मिसाइलों को मार गिराने की भी क्षमता रखता है।

कांच के स्लैब से निर्माण

कांच के स्लैब से निर्माण

आमतौर पर ऐसे लेजर हथियार कई तरह के औद्योगिक फाइबर लेजर पर ही आधारित होते हैं, जिसमें एक ही बीम में काफी तेज लाइट निकलती है और जब ये अपने टार्गेट को हिट करती है, तो वहां धमाके के साथ सबकुछ खाक हो जाता है। लेकिन नया हथियार इसके बजाय शीशे के स्लैब का इस्तेमाल कर बनाए गये हैं। और इस तरह के स्लैब को पहले भीषण गर्मी और लेजर बीम की कम क्वालिटी की वजह से इस्तेमाल करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब जीए-ईएमएस का कहना है कि उन्हें श्रृंखला में जोड़ कर इन परेशानियों का हल कर दिया गया है।

कितना घातक है लेजर हथियार

कितना घातक है लेजर हथियार

अमेरिका का नया लेजर हथियार काफी ज्यादा घातक है और यूएस आर्मी के उस प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसके तहत आसमान से आने वाले खतरों को खत्म करना है। पिछले साल इसने छोटे मोर्टार राउंड को उड़ाते हुए 10 किलोवाट के लेजर का प्रदर्शन किया था। यूके के सुरक्षा थिंक टैंक रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट के जस्टिन ब्रोंक का कहना है कि, अधिक शक्तिशाली लेजर बड़े लक्ष्यों को हिट करने के साथ-साथ कई और लक्ष्यों को भी तबाह कर सकता है। ब्रोंक ने कहा कि, इस टेक्नोलॉजी से लेजर हथियार को बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन, विमान और हेलीकॉप्टर को निशाना बनाने के लिए भी उपयुक्त बना देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+