काबुल एयरपोर्ट पर फिर से हो सकता है आतंकी हमला, अमेरिकी सेना हाई अलर्ट पर

काबुल एयरपोर्ट पर फिर से हो सकता है आतंकी हमला, अमेरिकी सेना हाई अलर्ट पर

काबुल, 28 अगस्त: तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर 26 अगस्त की शाम हुए दो आतंकी हमले से अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के इनपुट से हड़कंप मचा हुआ है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि काबुल एयरपोर्ट पर फिर से आतंकी हमला हो सकता है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने चेतावनी दी है कि काबुल हवाई अड्डे पर अभी और आतंकी हमले किए जा सकते हैं। इस इनपुट के बाद अमेरिकी सेना हाई अलर्ट पर है। काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात अमेरिकी सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 26 अगस्त को इस्लामिक स्टेट द्वारा किए गए आत्मघाती बमबारी में लगभग 80 अफगानी और 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं।

काबुल एयरपोर्ट पर हो सकता है हमला, लेकिन हम तैयार है: पेंटागन

काबुल एयरपोर्ट पर हो सकता है हमला, लेकिन हम तैयार है: पेंटागन

पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संवाददाताओं से कहा, "अमेरिका का मानना है कि काबुल एयरपोर्ट पर अभी हमला हो सकता है। हवाई अड्डे के खिलाफ अभी भी विशिष्ट, विश्वसनीय खतरा बना हुआ है। लेकिन हम निश्चित रूप से तैयार हैं और भविष्य में दोबारा ऐसे हमले की संभावना है। हम इन खतरों की निगरानी कर रहे हैं। वास्तविक समय में हमने अपने सैनिकों को अलर्ट पर रखा है।

काबुल एयरपोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा

काबुल एयरपोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा

व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिका में चल रहे निकासी अभियान के अगले कुछ दिन सबसे खतरनाक होने की संभावना है। अमेरिका ने पिछले दो हफ्तों में लगभग 111,000 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला है। अमेरिकी सेना को वापस बुलाने की राष्ट्रपति जो बाइडेन की समय सीमा से पहले हमले की आशंका को देखते हुए काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंगलवार यानी 31 अगस्त तक अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान में हैं। इसलिए अमेरिका 31 अगस्त से पहले अपने नागरिकों और अफगानों को वहां से निकालने के अभियान में तेजी ला रहा है।

Recommended Video

    America ने Kabul Airport पर आतंकी हमले का जारी किया अलर्ट | Joe Biden | ISIS | वनइंडिया हिंदी
    12 घंटे के दौरान 4,200 लोगों निकाला गया: व्हाइट हाउस

    12 घंटे के दौरान 4,200 लोगों निकाला गया: व्हाइट हाउस

    व्हाइट हाउस ने कहा कि शुक्रवार (27 अगस्त) को 12 घंटे की के दौरान काबुल से लगभग 4,200 लोगों को निकाला गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि कुल लगभग 5,100 अमेरिकियों को एयरलिफ्ट किया गया था। उन्होंने कहा कि अभी भी 500 अमेरिकी वेटिंग लिस्ट में हैं और 10 हजार से अधिक अफगानी अभी भी निकाले जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और लोगों की भीड़ अभी भी हवाईअड्डे के बाहर देखी जा सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+