अमेरिकी सेना का फरमान- टीका नहीं लगवाने वाले सैनिक को किया जा सकता है बर्खास्त

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को एक फरमान जारी किया, जिसके मुताबिक यदि अमेरिकी सेना का अधिकारी कोरोना वायरस की वैक्सीन लेने से इंकार करता है तो उसे निलंबित किया जा सकता है, इसके अलावा उसकी नौकरी भी जा सकती है।

वाशिंगटन, 15 सितंबर। अमेरिकी सेना ने मंगलवार को एक फरमान जारी किया, जिसके मुताबिक यदि अमेरिकी सेना का अधिकारी कोरोना वायरस की वैक्सीन लेने से इंकार करता है तो उसे निलंबित किया जा सकता है, इसके अलावा उसकी नौकरी भी जा सकती है। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा फाइजर और बायोटेक वैक्सीन को अगस्त में पूरी तरह मंजूरी मिलने के बाद रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने आदेश दिया था कि सेना के सभी सक्रिय सदस्यों को टीकाकरण करवाना होगा। सेना ने कहा कि रक्षा सचिव के आदेश का अगस्त के अंत में पालन शुरू कर दिया गया था। सेना ने यह भी कहा कि सैनिक वैध चिकित्सा, धार्मिक या प्रशासनिक आधार पर वैक्सीनेसन से छूट का अनुरोध कर सकते हैं।

US Army

सेना ने एक बयान में कहा कि हालांकि कमांडर, कमांड सार्जेंट मेजर, फर्स्ट सार्जेंट और कमांड सिलेक्ट लिस्ट के अधिकारी जो टीका नहीं लगवा रहे हैं और जिन्होंने छूट का भी अनुरोध नहीं किया है, अगर वे टीका नहीं लगवाते हैं तो उन्हें निलंबन का सामना करना पड़ेगा। सेना ने कहा कि टीकाकरण से इंकार करने वाले सैनिकों को पहले समझाया जाएगा और इसके बाद भी वह नहीं मानते हैं तो उन्हें प्रशासनिक या गैर-न्यायिक दंड दिया जा सकता है। उनकी सेवा समाप्त भी की जा सकती है। कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए अमेरिकी सेना के सर्जन जनरल रेमंड स्कॉट डिंगलू ने कहा कि आखिर यह सैनिकों और उनसे जुड़े लोगों की जिंदगी और मौत का सवाल है।

यह भी पढ़ें: एक प्रथा के चलते डेनमार्क में 1400 डॉल्फिनों को उतारा गया मौत के घाट, खून से समुद्र हुआ लाल
गौरतलब है कि पिछले हफ्त तक अमेरिकी रक्षा विभाग ने अपने 3,53,000 से अधिक कर्मचारियों के कोरोना से संक्रमित होने और 450 से अधिक कर्मचारियों की मौत की खबर दी थी। सेना ने उम्मीद जताई है कि उसके सभी सक्रिय कर्मचारी 15 दिसंबर तक टीके लगवा लेंगे, जबकि इसकी रिजर्व और नेशनल गार्ड इकाइयां अगले साल के 30 जून तक टीले लगवा लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+