अमेरिका ने अतुल केशप को भारत में अंतरिम राजदूत नियुक्त किया, पंजाब से है खास रिश्ता
अमेरिका ने अतुल केशप को भारत में अंतरिम राजदूत नियुक्त किया, पंजाब से हैं केशप के पिता
वाशिंगटन, 30 जून: अमेरिका ने अतुल केशप को भारत में 'चार्ज डि अफेयर' (अंतरिम राजदूत) नियुक्त किया है। 50 साल के केशप दिल्ली में रिटायर हो रहे अमेरिकी राजदूत डेनियल स्मिथ की जगह लेंगे। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसको लेकर बयान जारी किया है। विदेश सेवा के वरिष्ठ सदस्य केशप अमेरिकी मां और भारतीय पिता की संतान है। उनके पिता पंजाब से थे।
भारतवंशी अतुल केशप लंबे समय से अमेरिका के विदेश मंत्रालय में काम कर रहे हैं। वो श्रीलंका और मालदीव में अमेरिकी राजदूत रह चुके हैं, इसके अलावा अतुल केशप मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया के लिए स्पेशल असिस्टेंट के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने केशप की भारत में नियुक्ति को लेकर जारी बयान में कहा है कि वो राजदूत डेनियल स्मिथ के रिटायर होने के बाद नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। केशप की नियुक्ति अमेरिका की भारत के साथ घनिष्ठ साझेदारी को मजबूत करेगी, जो कोविड के समय हमारे बीच सहयोग के तौर पर दिखी है।
पंजाब से है खास रिश्ता
अतुल केशप का पंजाब से खाश रिश्ता है। उनके पिता केशप चंदर सेन पंजाब के ही रहने वाले थे। वो पंजाब से नाइजीरिया चले गए थे। वहीं अतुल केशप की मां जोए कैलवर्ट अमेरिका हैं और वो अमेरिकी विदेश सेवा में काम भी कर चुकी हैं।
अमेरिका की टॉप हेल्थ रिसर्च संस्था का दावा, कोरोना के अल्फा और डेल्टा वैरिएंट पर 'कोवैक्सीन' असरदार