26/11 आतंकी हमले के मास्‍टरमाइंड पर अमेरिका ने रखा 50 लाख डॉलर का इनाम

नई दिल्‍ली। 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले (26/11) के 12 साल बाद अमेरिका ने मास्‍टर माइंड साजिद मीर पर 50 लाख डॉलर (करीब 37 करोड़ रुपए) का ईनाम घोषित किया है। साजिद मीर हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्‍कर ए तैयाबा का कमांडर है। 'यूएस रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम' की तरफ से इस बारे में बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया- साजिद मीर पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है और 26/11 हमले में उसका हाथ था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया जाता है।

26/11 आतंकी हमले के मास्‍टरमाइंड पर अमेरिका ने रखा 50 लाख डॉलर का इनाम

जस्टिस प्रोग्राम की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि साजिद मीर हमले का ऑपरेशन मैनेजर था। उसने ही हमलों की प्‍लानिंग, तैयारी और इन्‍हें अंजाम दिया था। 21 अप्रैल 2011 को शिकागो की एक अदालत ने साजिद मीर को आरोपी घोषित किया था। उस पर विदेशी सरकारों के खिलाफ साजिश रचने, उन्हें नुकसान पहुंचाने, आतंकियों की मदद करने और अमेरिकी नागरिकों की हत्या के आरोप हैं। 2011 में ही उसके खिलाफ अरेस्‍ट वारंट जारी किया गया। तबसे वो फरार था। उसके बाद साल 2019 में FBI की मोस्ट वॉन्टेड टेरेरिस्ट लिस्ट में शामिल कर दिया गया।

उल्‍लेखनीय है कि 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर के ट्रेंड 10 आतंकवादियों ने मुंबई में ताजमहल होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, नरीमन हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर हमले किए थे। इसमें 166 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में कुछ अमेरिकी नागरिक भी थे। इस हमले में पुलिस कार्रवाई में 9 आतंकी मारे गए थे जबकि कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। बाद में कसाब को 11 नवंबर 2012 को पुणे की सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+