फिर अमेरिकी नेवी सील तैयार आतंक का खात्‍मा करने को

वाशिंगटन। मई 2011 में अमेरिका ने 'ऑपरेशन जेरेनिमो' चलाया और उसने आतंक का दूसरा नाम बन चुके ओसामा बिन लादेन को मार गिराया।

US-ready-for-military-action-in-syria

इस ऑपरेशन में यूएस नेवी सील का रोल सबसे अहम था और अब एक बार फिर से दुनिया में सबसे ताकतवर नेवी सील सीरिया और इराक में मौजूद आर्इएसआईएस के खात्‍मे को तैयार हैं।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया में मौजूद आर्इएसआईएस को खत्‍म करने का इरादा पक्‍का कर लिया है और अब अमेरिका सीरिया पर हमला करने को भी तैयार है।

खास बात है कि यह हमला अमेरिका ठीक उसी तर्ज पर करेगा जैसा उसने पाकिस्‍तान के एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन को खत्‍म करने के लिए किया था।

एबटाबाद तर्ज पर होगा ऑपरेशन

बराक ओबामा प्रशासन के प्रवक्‍ता जोश अर्नेस्‍ट ने मीडिया को बताया कि ओबामा जिस ऑपरेशन की मंजूरी देने वाले हैं वह बिल्‍कुल पाकिस्‍तान की सरजमीं पर एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन को खत्‍म करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन की तरह ही होगा।

अर्नेस्‍ट की मानें तो अमेरिका को इसके लिए सीरिया के राष्‍ट्रपति बशर अल असद की मदद की कोई जरूरत नहीं होगी और अमेरिका अकेले ही इस ऑपरेशन को अंजाम देगा। अर्नेस्‍ट के मुताबिक पाक ने भी अमेरिका को लादेन के खात्‍मे के लिए कोई आमंत्रण नहीं दिया लेकिन फिर भी अमेरिका ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

जैसे वह बराक ओबामा का फैसला था वैसे ही यह भी सिर्फ उनका ही फैसला है। जिस समय अमेरिका ने लादेन को मारा था, उसी तरह से अब वह आईएसआईएस का खात्‍मा करना चाहता है।

पूरी तरह से तैयार ओबामा

बराक ओबामा प्रशासन के प्रवक्‍ता जोश अर्नेस्‍ट ने मीडिया को बताया है,'मैं इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता हूं कि इन हमलों के लिए किस तरह का अप्रूवल चाहिए होगा लेकिन राष्‍ट्रपति ने इराक और सीरिया की सीमाओं पर मौजूद अदृश्‍य सीमाओं पर हमला करने की तैयार कर ली है।'

हालांकि उन्‍होंने इस बात की जानकारी भी दी कि ओबामा ने अभी इसका फैसला नहीं किया है कि क्‍या सीरिया में अतिरिक्‍त सैन्‍य बल की जरूरत होगा। लेकिन ओबामा ने अमेरिकियों की रक्षा करने के लिए अमेरिकी सेनाओं के प्रयोग करने की पूरी तैयारी कर ली है।

फिर दी आईएसआईएस ने धमकी

ओबामा ने अकेले ही यह फैसला किया है और अमेरिकी कांग्रेस समेत अमेरिका के तमाम विशेषज्ञ उनके इस फैसले के सख्‍त खिलाफ हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों आईएसआईएस ने अमेरिकी पत्रकार जेम्‍स राइट फॉली की निर्ममता से हत्‍या कर दी थी।

आईएसआईएस ने भी अमेरिका को सीरिया में हवाई हमले न करने की धमकी दी थी और कहा है कि अगर उसने ऐसा किया तो फिर उसे बुरे नतीजे भुगतने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+