अफगानिस्तान: अमेरिकी एयरस्ट्राइक में गई एक दर्जन से ज्यादा अफगान पुलिसकर्मियों की मौत
काबुल। गुरुवार को अमेरिका ने अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में तालिबान को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया। इस हवाई हमले ने अमेरिकी सेना ने एक दर्जन से ज्यादा अफगान पुलिसकर्मियों को भी निशाना बना लिया। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि यह गलती 'मिसकम्यूनिकेशन' के चलते हुई है। हमले में एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल भी हैं। एयरस्ट्राइक उस समय हुई जब अफगान पुलिस फोर्स और तालिबान के बीच एनकाउंटर जारी था।

मार्च में अफगान आर्मी बेस को बनाया निशाना
दक्षिणी हेलमंद प्रांत में अफगान पुलिस फोर्स एनकाउटर में तालिबान को मात देने की कोशिशों की। इस दौरान अफगान पुलिस फोर्स की ओर से एयर स्ट्राइक की मदद मांगी गई। अमेरिका को बताया गया कि यहां पर कोई भी मित्र, हस्ती या फिर किसी खास तबके के लोग मौजूद नहीं हैं। अफगानिस्तान में नाटो मिशन की ओर से इस पर और ज्यादा जानकारी दी गई। नाटो की ओर से कहा गया, 'दुर्भाग्य से एक बुरा हादसा हो गया है। हम 'मिसकम्यूनिकेशन' की वजह से हुए इस हादसे की जांच कर रहे हैं ताकि फिर से ऐसा न हो। हमें अपने साथियों की जिंदगी खोने का खासा अफसोस है और हम अपने हर मिशन के साथ सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं।'अफगानिस्तान के आतंरिक मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अफगान सुरक्षाबल के आठ सदस्यों की मौत हो गई है लेकिन मिलिट्री सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हेलमंद में हुए हमले में कम से कम 17 पुलिकर्मी मारे गए हैं। वहीं 14 इसमें घायल हैं। गुरुवार को हुई एयरस्ट्राइक इस वर्ष अफगानिस्तान में हुई पहली घटना है। मार्च में अमेरिका के जेट्स ने अफगान नेशनल आर्मी के बेस को तबाह कर दिया था। यह घटना उस समय हुई जब अफगान सैनिकों ने गलती से यूएस और अफगान गश्ती दल को निशाना बना लिया था।
लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर अपडेट के लिए क्लिक करें
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications